श्रद्धांजलि से क्या होगा? विमान हादसों पर भड़के संजय राउत, अजित दादा की मौत पर सियासत तेज!
Sanjay Raut on Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने मांगी निष्पक्ष जांच। DGCA और विमानों की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल। पढ़ें पूरा बयान।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार के निधन पर संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Plane Crash Investigation: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही, उन्होंने इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी को पता होना चाहिए कि आखिर किन खामियों की वजह से आज अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं। आखिर विमान में क्या खामियां थीं? यह सार्वजनिक होना चाहिए।
उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के लोकप्रिय और कद्दावर नेताओं में शामिल थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज उनका हमारे बीच में नहीं रहना राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
अहमदाबाद हादसे का दिया उदाहरण
उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में भी विमान हादसा हुआ था। कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यहां तक कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अब इसके बाद एक बार फिर विमान हादसा देखने को मिला है, जिसमें हमने डिप्टी सीएम अजित पवार को खो दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court में मुस्लिम कोटा विवाद: सरकार बोली- कोई भेदभाव नहीं, याचिका भ्रामक
MHADA Mumbai Flat Price Cut: महंगे फ्लैट्स से खरीदार दूर, म्हाडा ने घटाए दाम
Maharashtra Drought Alert: महाराष्ट्र में सूखे का खतरा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को किया अलर्ट
Maharashtra Labour Law: महाराष्ट्र में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव, 300 कर्मचारियों तक छंटनी आसान
ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि इस प्रकरण की विधिवत रूप से जांच की जाए और विसंगति पर भी प्रकाश डाला जाए, जिस वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। संजय राउत ने कहा कि अब ऐसे मामलों में सिर्फ श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें – 66 साल, 6 महीने, 6 दिन…शाइना NC ने गिनाया अजित दादा की जिंदगी का वो ‘अजीब’ संयोग; ममता बनर्जी को लगाई फटकार
श्रद्धांजलि से क्या होगा?
प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि देंगे, मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि देंगे, गृह मंत्री श्रद्धांजलि देंगे। लेकिन, सवाल यह है कि इस श्रद्धांजलि से क्या होगा? इससे कुछ होने वाला नहीं है। अब समय आ चुका है कि ऐसे मामलों की जांच हो और जो भी विसंगति सामने आ रही है, उसे सही करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।
उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 सालों में कई विमान हादसे हुए। लेकिन, डीजीसीए की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालांकि, ऐसे मामलों में समिति का गठन किया गया। लेकिन, अभी तक कोई ठोस तथ्य पेश नहीं किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
