‘NCP नहीं भाजपा के करीब है प्रफुल पटेल’, संजय राउत के सनसनीखेज दावे से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल
Maharashtra Politics: संजय राउत ने प्रफुल पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एनसीपी से ज्यादा भाजपा के करीब हैं। राउत ने दावा किया कि पटेल और सुनील तटकरे का झुकाव भाजपा की ओर है।
- Written By: आकाश मसने
प्रफुल पटेल व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut On Praful Patel: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए राउत ने दावा किया कि प्रफुल पटेल अपनी मूल पार्टी NCP के प्रति वफादार होने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज्यादा करीब हैं।
संजय राउत ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पवारों की पार्टी है, पटेलों की नहीं। उन्होंने प्रफुल पटेल को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें वही कदम उठाने चाहिए जो महाराष्ट्र की जनता और ‘मराठी मानुष’ को स्वीकार्य हों। राउत ने आरोप लगाया कि पटेल अपनी पार्टी के हितों से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भक्ति में लीन हैं।
सुनील तटकरे पर भी साधा निशाना
संजय राउत का हमला सिर्फ प्रफुल पटेल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को भी आड़े हाथों लिया। राउत ने दावा किया कि तटकरे का झुकाव भी स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर दिखाई दे रहा है। राउत के अनुसार, शरद पवार और बाल ठाकरे द्वारा खड़ी की गई मूल पार्टियों (NCP और शिवसेना) में जो फूट पड़ी है, उसके लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP की नई लिस्ट से दिग्गज गायब! प्रफुल्ल पटेल और भुजबल के नाम पर सुनेत्रा पवार ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं…’, जानें संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया का नोटिस
क्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप मोदी को बधाई देंगे? संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष
अजित पवार के निधन के बाद बढ़ी खींचतान
बता दें कि 28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए एक दुखद विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद NCP के नेतृत्व को लेकर खींचतान मची हुई है। हालांकि, प्रफुल पटेल ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन विपक्ष उन पर लगातार पार्टी को हथियाने की महत्वाकांक्षा रखने का आरोप लगा रहा है।
यह भी पढ़ें:- शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी
संजय राउत ने दोहराया कि भाजपा ने जानबूझकर क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए उनमें विभाजन कराया है। अब देखना यह होगा कि राउत के इन तीखे बयानों पर NCP (अजीत गुट) और भाजपा की क्या प्रतिक्रिया आती है।
