बैसाखियों के सहारे बनेगा मेयर…संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज, बोले- भाजपा का बनेगा महापौर!
Sanjay Raut on BMC Mayor: बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद मुंबई की राजनीति अब 'होटल पॉलिटिक्स' के दौर में पहुंच गई है। UBT के नेता संजय राउत ने शिंदे द्वारा अपने पार्षदों को होटल में रखने पर तंज कसा।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Hotel Politics: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा का मेयर बनेगा, लेकिन, कोई भी इस बात को लेकर अपनी तस्वीर साफ करने की स्थिति में नहीं है कि कैसे बनेगा? उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निसंदेह इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
ऐसी स्थिति में यह दावा करना कि भाजपा का मेयर बनेगा, यह पाठ्यक्रम से बाहर का प्रतीत होता है। इसके इतर, अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाया भी जाता है, तो मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि ये बैसाखियों का सहारा लेकर बनाया गया मेयर होगा, जिसकी राजनीतिक प्रासंगिकता आगामी दिनों में खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी।
क्या संदेश देना चाहते है शिंदे?
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के नतीजे आने के बाद एकनाथ शिंदे अपने 20-25 पार्षदों को लेकर होटल में चले गए। पता नहीं वे इस कदम से अपने साथी दलों को क्या संदेश देना चाहते हैं, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि उनके इस कदम से होटल में रह रहे अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे जानकारी मिली है कि होटल में रह रहे कई लोग कह रहे हैं कि वे खुद कैद में रहने जैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मेरा सीधा सा सवाल है कि क्या हम इस तरह की तस्वीर को महाराष्ट्र की राजनीति में स्वीकार कर सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
यह भी पढ़ें – टाइगर अभी जिंदा है…वडेट्टीवार की चाणक्य नीति ने फंसाया पेंच, प्रतिभा धानोरकर के पास भी 12 पार्षद ‘महफूज’
महाराष्ट्र में भाजपा का सीएम – राउत
संजय राउत ने कहा कि इससे कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा का सीएम है। भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद पार्षदों को होटल में रखा गया है। सवाल सीधा सा है कि आखिर क्यों? आखिर इसके पीछे किसका डर है। इस बारे में पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए। आज महाराष्ट्र की जनता को उस डर की पूरी परिभाषा के बारे में बता देना चाहिए।
संजय राउत ने कहा कि इन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर किसका डर है? हमारे पार्षदों को तो किसी बात का भी डर नहीं है। वे तो ‘मातोश्री’ आते हैं। बैठक करते हैं, हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं और चले जाते हैं। उन्हें किसी भी बात का डर नहीं है। आखिर इन लोगों को किस बात का डर है कि अपने पार्षदों को होटल में छुपाकर रखा है। इस बारे में पूरी तस्वीर साफ की जानी चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
