-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Ahmedabad Plane Crash Ajit Pawar Military Installations Cyber Attacks
एयर इंडिया विमान पर साइबर हमला? संजय राउत ने दागे बड़े सवाल, पवार बोले- तथ्यों पर दें ध्यान
- Written By: प्रिया जैस
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की इस समय अलग-अलग एंगल पर जांच की जा रही है। इस दौरान संजय राउत ने हादसे पर अन्य तर्क भी शामिल कर दिए है। इनका जवाब खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया है।

संजय राउत और अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद विपक्ष ने सरकार पर धावा बोल दिया है। विपक्ष सरकार से लगातार इस हादसे के पीछे जिम्मेदार इंसान को सामने लाने की मांग कर रहा है। इस दुर्घटना को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने विमान में साइबर हमला होने की भी आशंका जताई है। साथ ही विमान के रखरखाव पर भी सवाल उठाया है। इन सवालों ने हादसे को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन अहमदाबाद में उड़ान भरने के 30 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में तोड़फोड़ को लेकर गंभीर सवाल हैं। क्या किसी दुश्मन देश द्वारा विमान के सिस्टम पर कोई साइबर हमला किया गया था, क्योंकि वे अपने साइबर हमलों से हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं?”
किसके पास था विमान का ठेका – राउत
उन्होंने विमान को लेकर लोगों के मन में उठे डर पर बात करते हुए कहा, “जब यह बोइंग डील हुई थी, तब भाजपा इसके खिलाफ थी और उस समय प्रफुल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे। लोग अब हवाई यात्रा करने से डरते हैं। रखरखाव विमानन क्षेत्र की कुंजी है। अहमदाबाद के रखरखाव का ठेका किसके पास है? इसके लिए अहमदाबाद को ही क्यों चुना गया? अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के साथ दुर्घटना क्यों हुई? जिस तरह से मंत्री विमान के मलबे पर व्यवहार कर रहे थे, वह वाकई दुखद है।”
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
गिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
तथ्यों पर दें ध्यान – अजित पवार
इस तरह की टिप्पणी सामने आने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने तथ्यों पर ध्यान देने की बात कही है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “कई सिद्धांत सामने आ रहे हैं। कुछ सेवानिवृत्त पायलट अपने विचार साझा कर रहे हैं। कुछ विशेषज्ञ भी टिप्पणी कर रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से स्थिति की व्याख्या कर रहा है। आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बच गया। इसलिए, जबकि कई लोग अलग-अलग दृष्टिकोण से बोल रहे हैं, मैं अनुरोध करता हूं कि हम वास्तव में जो हुआ उसके तथ्यों पर ध्यान केंद्रित करें।”
आपको बताते चलें, कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाते समय उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 242 लोगों में से केवल एक ही यात्री जिंदा बच पाया। विमान नजदीकी मेडिकल हॉस्टल की बिल्डींग से जाकर टकराया और बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके कारण वहां मौजूद कई मेडिकल छात्रों की भी जान चली गई।
Sanjay raut ahmedabad plane crash ajit pawar military installations cyber attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














