Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बार फिर बरसे गालीबाज संजय राउत: ठाकरे गुट के बागी सांसदों पर तीखा प्रहार, कैमरे पर बोले, डोंट कट

Sanjay Raut Abuses Rebel MPs: संजय राउत का फिरसे दिल्ली में फूटा गुस्सा। बागी सांसदों को सरेआम दी भद्दी गालियां, मीडिया से बोले 'डोंट कट'। महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर से मची भारी खलबली।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 18, 2026 | 03:58 PM

संजय राउत (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut Abusive Language: महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर और शिवसेना UBT के भीतर मची भगदड़ ने एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने भाषाई मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। शिवसेना उद्धव गुट के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने उग्र तेवरों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में दिल्ली में उनके एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। 17 जून को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने बागी सांसदों के लिए सरेआम कैमरे के सामने भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया।

डोंट कट गाली को ही बनाया अपना हथियार

मुंबई दक्षिण के सांसद अरविंद सावंत के साथ मीडिया से रूबरू होते हुए राउत ने केवल गालियां ही नहीं दीं, बल्कि मीडियाकर्मियों को साफ लहजे में हिदायत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि उनके बयान के इस गाली-गलौज वाले हिस्से को बिल्कुल भी कट न किया जाए। राउत का तर्क था कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोग इसी भाषा और व्यवहार के लायक हैं। वायरल वीडियो में उन्हें बार-बार अपशब्दों का इस्तेमाल करते सुना जा सकता है।

बागी सांसदों को बताया डरपोक और कायर

संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के खून में ही बेईमानी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल तक जो नेता निर्वाचन क्षेत्रों में अकेले घूमते थे, अब वे सुरक्षा के घेरे में चलेंगे। राउत के अनुसार, अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां और सीआरपीएफ के जवानों का घेरा देंगे। उन्होंने तीखा कटाक्ष किया कि ये बागी अब ऐसे घूमेंगे मानो किसी युद्ध से शौर्य पदक जीतकर लौटे हों, जबकि असल में वे केवल डरपोक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा में पुराना धार्मिक स्थल तोड़ने पर भारी हंगामा, चर्चा के दौरान नगरसेवक गफूर पठान की तरफ बढ़े भाजपाई

नागपुर में आधी रात एक्शन: 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी, घर से मिले लाखों के चोरी के जेवर

खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल

Isapur Dam Water Reserved: इसापुर डैम का पानी अब सिर्फ पीने के लिए, सिंचाई पर पूरी तरह रोक

राजनीतिक संकट और हताशा

गौरतलब है कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पास लोकसभा में कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 6 सांसदों के बगावत करने की अटकलें हैं। ये बागी सांसद दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अपने अलग गुट को मान्यता दिलाने की जुगत में हैं। संजय राउत इस संकट को टालने और सांसदों को मातोश्री के पाले में वापस लाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि राउत की इस अमर्यादित भाषा ने सुलह की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें: आज शाम मुंबई पहुंचेंगे बागी सांसद, शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में थामेंगे एकनाथ शिंदे का दामन!

संस्कृति या मजबूरी?

संजय राउत का यह उग्र गालीबाज अवतार या तो पार्टी की मौजूदा दुर्दशा को न रोक पाने की हताशा है या फिर उनका पुराना आक्रामक अंदाज। जहां एक ओर ठाकरे गुट के समर्थक इसे ‘शेर की दहाड़’ बताकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं विरोधी इसे महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति का पतन करार दे रहे हैं। राउत पहले ही इन अपशब्दों को महाराष्ट्र की संस्कृति बताकर अपना पक्ष साफ कर चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें अपनी भाषा पर कोई पछतावा नहीं है। फिलहाल, इस गाली-गलौज वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है और ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बीच यूबीटी खेमे की बेचैनी को जगजाहिर कर दिया है।

Sanjay raut abuses rebel mps delhi pc says dont cut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Operation Tiger
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.