-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Controversial Tweet Balasaheb Thackeray Quotes Operation Tiger Delhi Meeting
‘वेश्याएं इनसे ज्यादा ईमानदार’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राउत ने याद की बालासाहेब ठाकरे की टिप्पणी
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut Tweet Balasaheb Thackeray Operation Tiger: शिवसेना यूबीटी में टूट के बीच संजय राउत का बेहद आक्रामक और विवादित ट्वीट, बीजेपी और बागियों पर तीखा हमला।

बालासाहेब ठाकरे और संजय राउत (फोटो क्रेडिट-X)
Sanjay Raut Controversial Tweet Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे ‘ऑपरेशन टाइगर’ और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 6 सांसदों के संभावित दलबदल ने अब तक का सबसे तीखा और अमर्यादित मोड़ ले लिया है। अपने सांसदों के बागी रुख अपनाने और एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की खबरों से पूरी तरह भड़के यूबीटी के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बेहद आक्रामक और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।
राउत ने इस पोस्ट में प्रसिद्ध विचारक आचार्य दादा धर्माधिकारी और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के पुराने बयानों का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बागी नेताओं पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। इस ट्वीट के बाद राज्य का सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि महायुति इस पर क्या पलटवार करती है।
आचार्य दादा धर्माधिकारी यांनी सांगितले होते:
पैशांचे राज्य हे वेश्येचे राज्य असते!
बाळासाहेब ठाकरे म्हणाले होते:
सध्याच राजकारण पाहता वेश्या बऱ्या असे म्हणावेसे वाटते!त्या अधिक प्रामाणिक असतात ।
(महाराष्ट्र अशा राज्याचा गोलपीठा बनवला आहे, इतिहास भाजपला कधीच माफ करणार नाही)
जय… — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 18, 2026
बालासाहेब के बयानों से राउत का वार
संजय राउत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “आचार्य दादा धर्माधिकारी ने एक बार कहा था कि धन का साम्राज्य असल में वेश्याओं का साम्राज्य होता है! इसी बात को आगे बढ़ाते हुए खुद हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वर्तमान राजनीति की दुर्दशा को देखते हुए मैं खुलकर कहना चाहता हूं कि वेश्याएं इनसे कहीं ज्यादा अच्छी और ईमानदार होती हैं।” राउत ने आगे लिखा कि सत्ता और पैसे के लालच में महाराष्ट्र को इस समय राजनीतिक खेल का मैदान बना दिया गया है और इस कृत्य के लिए इतिहास भारतीय जनता पार्टी को कभी भी माफ नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें- अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
श्रीकांत शिंदे संभाल रहे कानूनी मोर्चा
दूसरी तरफ, पर्दे के पीछे चल रहे ‘ऑपरेशन टाइगर‘ को लेकर कड़े कानूनी और तकनीकी घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे पिछले एक महीने से इन सांसदों के सीधे संपर्क में हैं। दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत संसद सदस्यता रद्द होने से बचने के लिए कुल 9 में से दो-तिहाई (6 सांसदों) का स्वतंत्र गुट बनाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी कानूनी रणनीति में सांसद श्रीकांत शिंदे दिल्ली में वकीलों के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पहले यह विलय 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस पर होना था, लेकिन कुछ तकनीकी पेंच फंसे होने के कारण अब इसकी आधिकारिक घोषणा 21 जून 2026 के बाद होने की संभावना है।
दिल्ली में आज यूबीटी का ‘लिटमस टेस्ट’
इस महा-संकट के बीच, उद्धव ठाकरे गुट ने आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली में अपने संसदीय दल की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है, जिसे सांसदों की वफादारी का अंतिम ‘लिटमस टेस्ट’ माना जा रहा है। पार्टी ने अयोग्यता की चेतावनी देते हुए सभी सांसदों को सख्त ‘व्हिप’ जारी किया है। हालांकि, ठाकरे खेमे का आंतरिक दावा है कि 6 में से 2 सांसदों को शिंदे गुट द्वारा दिए गए कुछ वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिसके कारण उन्होंने अभी तक लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। यदि आज दोपहर की बैठक में वे सांसद शामिल हो जाते हैं, तो ‘ऑपरेशन टाइगर’ पूरी तरह फेल हो सकता है। अब देखना यह है कि दोपहर तक दिल्ली की इस बैठक से क्या तस्वीर साफ होती है।
Sanjay raut controversial tweet balasaheb thackeray quotes operation tiger delhi meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














