राजनीति में हार-जीत एक अलग विषय, पीएम मोदी की मां के अपमान पर भड़के संजय निरुपम
Sanjay Nirupam: संजय निरुपम ने पीएम मोदी की मां पर बने एआई वीडियो की निंदा की, साथ ही शिवाजी नगर मेट्रो का नाम बदलने के प्रयास को शिवाजी महाराज का अपमान बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी और विवादों का सिलसिला तेज हो गया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर वायरल एक एआई वीडियो पर कड़ा रुख अपनाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया गया।
संजय निरुपम ने इसे शर्मनाक और निंदनीय करार देते हुए कहा कि इस वीडियो को बिहार कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने साझा किया, जिससे उनकी फजीहत हो रही है। राजनीति में हार-जीत एक अलग विषय है, लेकिन किसी की मां-पिता का अपमान करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री की मां के अपमान से न केवल उन्हें, बल्कि पूरे देश को ठेस पहुंची है।
मां का सम्मान सर्वोपरि
उन्होंने मांग की कि अपमान करने वालों को तत्काल माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि हर किसी की मां का सम्मान सर्वोपरि है। इसके अलावा, संजय निरुपम ने कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में शिवाजी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी करने की कोशिश छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि महाराष्ट्र में रहकर राजनीति करने वाले उनके नेता इस प्रस्ताव पर चुप क्यों हैं। इस अपमानजनक प्रस्ताव को तुरंत वापस लिया जाए और शिवाजी महाराज के नाम का सम्मान किया जाए।
उपराष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर
वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर भी संजय निरुपम ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर है और इस तरह के आयोजन में विपक्षी नेताओं की उपस्थिति परंपरा का हिस्सा है।
संजय निरुपम ने राहुल गांधी पर संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विपक्ष केवल राजनीति में उलझा है, जनता से उसका कोई सरोकार नहीं।”
यह भी पढ़ें- पनवेल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दुकान पर छापा, 1170 ग्राम गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार
इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मुलाकात कर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राउत लगातार नेपाल जैसी हिंसा भारत में भड़काने की बात कर रहे हैं, जो देशविरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। संजय राउत के बयान से देशद्रोह की बू आती है और उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। -एजेंसी इनपुट के साथ
