- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Questions Marathi Mandate And Corporate Employees
क्या रिलायंस में काम करने वाले सब मराठी बोलते हैं? ड्राइवरों के समर्थन में संजय निरुपम ने सरकार और MNS को घेरा
Sanjay Nirupam on Marathi Language: संजय निरुपम ने रिक्शा चालकों की मराठी परीक्षा का विरोध किया। रिलायंस-बिरला का उदाहरण देकर सरकार और MNS से पूछे कड़े सवाल।
- Written By: अनिल सिंह

Sanjay Nirupam on Marathi: महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता और ‘मराठी परीक्षा’ के फैसले पर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और राज ठाकरे की पार्टी (MNS) पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने सवाल उठाया कि जब रिलायंस और बिरला जैसी बड़ी कंपनियों या जोमैटो-स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स पर मराठी बोलने का दबाव नहीं है, तो केवल गरीब रिक्शा चालकों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
संजय निरुपम ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को पत्र लिखकर इस फैसले को ‘सरासर अन्याय’ बताया। उन्होंने तर्क दिया कि रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले लोग आमतौर पर उच्च शिक्षित नहीं होते। ऐसे में उनसे मराठी लिखने, पढ़ने और बोलने की परीक्षा लेना और फेल होने पर उनका परमिट रद्द करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।
“संविधान और समानता का अधिकार”
संजय निरुपम ने भारतीय संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश का कोई भी नागरिक कहीं भी जाकर अपनी आजीविका कमाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, “हम सभी हिंदू हैं और भारत के नागरिक हैं। भाषा, जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव करना राज्य के संविधान के विरुद्ध है। महाराष्ट्र सरकार का काम मराठी का संरक्षण करना है, लेकिन इसे दमन का जरिया नहीं बनाना चाहिए।” उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय लोगों को मराठी सिखाने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बनेगा Global Investment Hub, डेनमार्क के साथ बढ़ेगी साझेदारी
कांदिवली चोरी कांड का खुलासा, 34 लाख के गहने बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Marathi Mandatory: संजय राउत का भाषा मंत्र, जब दिल्ली में हिंदी तो महाराष्ट्र में मराठी क्यों नहीं?
अमित ठाकरे की मांग रंग लाई: Central Railway ने बदला नोटिफिकेशन, मराठी को मिला स्थान
MNS और वोटों की राजनीति पर पलटवार
मनसे (MNS) नेता संदीप देशपांडे द्वारा उन्हें “टुककर मानुष” कहे जाने और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाने पर निरुपम ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने पूछा, “क्या आप वोटों के लिए मराठी भाषा पर जोर दे रहे हैं? आपके कितने विधायक और सांसद चुनकर आते हैं, यह सब जानते हैं। हम यह सब वोटों के लिए नहीं, बल्कि उन 15 लाख चालकों के अधिकारों के लिए कर रहे हैं जिनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।”
कॉरपोरेट जगत पर उठाए सवाल
संजय निरुपम ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या रिलायंस, बिरला या अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी मराठी बोलते हैं? उन्होंने कहा कि अगर नियम लागू करना है तो सभी क्षेत्रों के लिए समान रूप से होना चाहिए, न कि केवल समाज के निचले तबके के लिए।
Sanjay nirupam questions marathi mandate and corporate employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता दीदी की मुगलिया सरकार अब घर जाएगी, बंगाल में भारी वोटिंग देख गदगद हुए चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 24, 2026 | 11:51 AMक्या रिलायंस में काम करने वाले सब मराठी बोलते हैं? ड्राइवरों के समर्थन में संजय निरुपम ने सरकार और MNS को घेरा
Apr 24, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र बनेगा Global Investment Hub, डेनमार्क के साथ बढ़ेगी साझेदारी
Apr 24, 2026 | 11:51 AMफिर फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर…ऐलान के कुछ घंटों बाद ही इजरायल और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर किया हमला
Apr 24, 2026 | 11:47 AMअब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर होगा काम
Apr 24, 2026 | 11:45 AMसंजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट
Apr 24, 2026 | 11:44 AMलू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
Apr 24, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM













