संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
Sanjay Gaikwad Threat Case: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड पर पुस्तक प्रकाशक को फोन पर धमकी और गाली-गलौज करने के आरोपों के बाद कोर्ट ने पुलिस जांच की अनुमति दे दी है, जिससे राजनीति गरमा गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय गायकवाड (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Gaikwad Threat Case News: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड की मुश्किलें बढ़ने के संकेत मिले है। कोर्ट ने ‘शिवाजी कोण होता?’ पुस्तक के प्रकाशक प्रशांत आंबी को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को जांच की अनुमति दे दी।
इस अदालती आदेश के बाद गायकवाड और शिंदे गुट दोनों के लिए राजनीतिक असहजता पैदा हो गई है। प्रकाशक की शिकायत पर कोल्हापुर की राजारामपुरी पुलिस ने कोर्ट से जांच की मंजूरी मांगी थी।
अदालत के फैसले का सम्मान
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संजय गायकवाड ने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान और उनके नाम का आपत्तिजनक ढंग से उल्लेख किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
गायकवाड ने बताया कि उक्त पुस्तक में 135 बार महाराज का अपमान किया गया है। हालांकि, उन्होंने गाली-गलौज के लिए खेद भी व्यक्त की, लेकिन साथ ही आगामी विधानसभा सत्र में इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग करने की बात दोहराई।
ये भी पढ़ें :- NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
समर्थकों की धमकी पर बयान
इस बीच प्रकाशक प्रशांत आंबी ने आरोप लगाया है कि गायकवाड के समर्थक उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं और महीने भर में 100 से अधिक फोन आ चुके हैं। इस पर विधायक ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में उनके समर्थक हैं, यदि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं तो वे कुछ नहीं कर सकते। इसके अलावा, गायकवाड ने राज्य में ईंधन की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए इसे वैश्विक युद्ध की स्थिति का परिणाम बताया और किसानों से साठेबाजी न करने तथा पीएम मोदी के आह्वान के अनुसार प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
