Navi Mumbai: खत्म हुआ राजनीतिक वनवास , संदीप नाईक की भाजपा में घर वापसी
Sandeep Naik BJP return: एनसीपी से चुनाव हारने के बाद संदीप नाईक ने भाजपा में वापसी की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इससे नवी मुंबई भाजपा में उत्साह बढ़ा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
संदीप नाईक (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: विधानसभा का टिकट न मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर शरद पवार की एनसीपी से चुनाव लड़ने वाले संदीप नाईक को हार का सामना करना पड़ा था।
अपनी हार के बाद लंबे समय से राजनीतिक वनवास झेल रहे संदीप नाईक फिर से भाजपा में शामिल हो गए, उन्होंने बीती शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
उनके आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। संदीप नाईक का भाजपा में प्रवेश प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम से मिले संदीप नाईक इसके बाद संदीप नाईक ने सद्भावना के तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। संदीप नाईक की भाजपा में प्रवेश से नवी मुंबई भाजपा में उत्साह का माहौल है।
कहा जा रहा है कि उनके प्रवेश से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवी मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष के तीर पर जिम्मेदारी संभाली थी। इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संदीप नाईक ने कहा, कि मेरी सामाजिक और राजनीतिक यात्रा हमेशा जनता के हित और नवी मुंबई के विकास के इर्द-गिर्द रही है। मुझे हमेशा महाराष्ट्र के विकास पुरुष, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और समर्थन का फायदा मिला है।
ये भी पढे़ं :- Maharashtra Politics: नवी मुंबई में शिवसेना की बढ़ती ताकत, महायुति को जीत का भरोसा
विकास के लिए भाजपा में हुआ शामिल
उन्होंने कहा कि में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और वन मंत्री गणेश नाईक का दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आज, भारतीय जनता पार्टी देश, महाराष्ट्र और खासकर नवी मुंबई इलाके के विकास के लिए सबसे काबिल, स्थिर और दूरदर्शी विकल्प है। संदीप नाईक ने कहा कि मैं नवी मुंबईकरों के मुद्दों को असरदार तरीके से सुलझाने और शहर की भलाई के लिए भाजपा में दोबारा शामिल हुआ हूं।
