Maharashtra Politics: नवी मुंबई में शिवसेना की बढ़ती ताकत, महायुति को जीत का भरोसा

Maharashtra Local Body Election: नवी मुंबई में शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पार्टी की ताकत बढ़ रही है और महायुति को एकजुट होकर मनपा चुनाव जीतना चाहिए।
Eknath Shinde
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: शिवसेना ने महाराष्ट्र में हुए नगरपालिका के चुनावों में ज्यादा सीटें जीती हैं। नवी मुंबई में शिवसेना की ताकत बढ़ रही है। इसलिए लापरवाह होने के बजाय, सभी को एक दिल से काम करना चाहिए और नवी मुंबई मनपा पर महायुति का भगवा झंडा लहराना चाहिए।

यह बात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कही। वे नवी मुंबई में आयोजित शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर सांसद नरेश म्हस्के, नवी मुंबई मनपा के पूर्व नेता विपक्ष विजय चौगुले, उपनेता विजय नाहटा, जिला प्रमुख द्वारकानाथ भोईर, जिला प्रमुख किशोर पाटकर, अंकुश कदम समेत शिवसेना पदाधिकारी, महिला आघाडी, युवा सेना के पदाधिकारी, नगरसेवक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

उक्त सभा में शिवसेना (उबाठा), एनसीपी पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) और दूसरी कई पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वालों में अजित पवार की एनसीपी के जिला अध्यक्ष नामदेव भगत, शिवराम पाटिल, रमाकांत म्हात्रे, मनोज हलदनकर मुख्य रूप से शामिल थे। शिंदे ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने तय कर दिया है कि असली शिवसेना किसकी है। महाविकास अघाड़ी की कुल संख्या जहां सिंगल डिजिट में है।

जो काम करेंगे, वही आगे बढ़ेंगे

उन्होंने मजबूती से कहा कि शिवसेना मालिकों और कर्मचारियों की नहीं, बल्कि काम करने वालों की पार्टी है। जो काम करेंगे वहीं आगे बढ़ेंगे। शिंदे ने पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवसेना अब मुंबई-ठाणे तक सीमित नहीं रही, बल्कि उससे आगे पहुंच गई है, नवी मुंबई मनपा चुनाव के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यहां भी गठबंधन की बात हो चुकी है यदि कोई समस्या आती है, तो वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com