अब समुद्री मार्ग से जुड़ेगा विदर्भ, समृद्धि से वधावन तक बनेगा नया हाईवे, CM फडणवीस ने किया ऐलान

Maharashtra Government समृद्धि महामार्ग को वधावन बंदरगाह से जोड़ने के लिए 90 किमी नए हाईवे का निर्माण करेगी। इससे विदर्भ को समुद्र तक सीधी कनेक्टिविटी, तेज परिवहन, कम लागत और व्यापार में बढ़त मिलेगी।
samruddhi-highway-vadhavan-port-connection-maharashtra
वधावन पोर्ट व समृद्धि महामार्ग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samruddhi Highway Vadhavan Port Connection: मुंबई से नागपुर को जोड़ने वाले हिंदुस्तान के सबसे आधुनिक समृद्धि महामार्ग का कार्य पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेस-वे ने 16 घंटे का लंबा सफर घटाकर मात्र 8 घंटे कर दिया है। अब महाराष्ट्र सरकार इस महामार्ग को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।

सरकार ने समृद्धि महामार्ग को सीधे वधावन बंदरगाह से जोड़ने का फैसला किया है, जिससे विदर्भ की समुद्र तक सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। यह महत्वपूर्ण घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स-सीओ लॉजिस्टिक पार्क के विस्तार प्रकल्प के भूमिपूजन कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि यह कनेक्टिविटी राज्य में आयात-निर्यात की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाएगी।

इगतपुरी से चारोटी तक बनेगा हाईवे

इगतपुरी से चारोटी तक नया 90 किमी हाईवे प्रस्तावित वधावन बंदरगाह और नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग को जोड़ने के लिए सरकार ने इगतपुरी से चारोटी तक लगभग 90 किलोमीटर का नया हाईवे प्रस्तावित किया है।

यह मार्ग बनने के बाद विदर्भ क्षेत्र सीधे समुद्र से जुड़ जाएगा। नागपुर सहित अमरावती, वर्धा, भंडारा, चंद्रपुर आदि जिलों से माल सीधे समुद्री बंदरगाह तक भेजा जा सकेगा। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का समय काफी कम हो जाएगा। कंटेनर ट्रैफिक में तेजी आएगी।

सरकार का अनुमान है कि लॉजिस्टिक पार्क का विस्तार पूर्ण होने तक समृद्धि महामार्ग और वधावन बंदरगाह के बीच की यह नई है। कनेक्टिविटी भी तैयार हो जाएगी। सरकार का यह कदम राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा।

क्या होगा फायदा?

  • व्यापार और उद्योग जगत के लिए बड़ी सौगात
  • नए मार्ग से सिर्फ परिवहन में तेजी आएगी
  • औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा
  • विदर्भ क्षेत्र के कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक तेज़ पहुंच मिलेगी
  • लॉजिस्टिक लागत घटेगी
  • पर्यटन और व्यवसाय दोनों में विकास होगा

सीधे वधावन बंदरगाह से जुड़ेगा महामार्ग

वधावन बंदरगाह दुनिया के पहले 15 सबसे बड़े बंदरगाहगाहों में गिना जाता है। इसे समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिएएक डेडिकेटेड एक्सेस-कंट्रोल रोड तैयार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस नए मार्ग के बनने से महाराष्ट्र के लॉजिस्टिक सेक्टर को नई गति मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्रों को तेज़ परिवहन सुविधा मिलेगी। भारी माल परिवहन सीधे समुद्री मार्ग से हो सकेगा। समय और ईंधन दोनों की बड़े पैमाने पर बचत होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com