मुंबई से नागपुर तक ड्रग्स नेटवर्क का भांडाफोड़! क्राइम ब्रांच ने कार से 53.7 ग्राम MD जब्त की, तस्कर गिरफ्तार

Nagpur MD Drug Bust: नागपुर क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स दल ने 53.700 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुंबई से ड्रग्स लाने का खुलासा हुआ।
Drug smuggling racket busted in Nagpur
नागपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Mumbai MD Drug Smuggling: नागपुर क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स दल ने गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार तड़के सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 53.700 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ड्रग्स मुंबई से लाने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में मुंबई निवासी एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया है।

सर्विस रोड पर संदिग्ध हालत में खड़े थे आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी के सर्विस रोड पर एक सफेद कार के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स दल मौके पर पहुंचा और कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान 53.700 ग्राम MD बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से MD, तीन मोबाइल फोन और कार जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठाणे निवासी संदेश संजय मून (37) और गांधी लेआउट, जाफरनगर निवासी शारिक अमानत खोकर (28) के रूप में हुई है।

Drug smuggling racket busted in Nagpur
क्राइम ब्रांच ने ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार, 5.4 करोड़ रुपये के कोकीन जब्त

मुंबई से मंगाया था ड्रग्स

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ड्रग्स मुंबई के भायखला निवासी वारिस अंसारी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने वारिस अंसारी को भी मामले में आरोपी बनाया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार संदेश मून लंबे समय से ड्रग्स बिक्री के कारोबार में सक्रिय है। नागपुर के कई ड्रग पेडलर उससे माल खरीदते हैं। वर्ष 2019 में भी उसके खिलाफ प्रतापनगर और सक्करदरा थाने में मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com