समृद्धि महामार्ग पर PNG गैस लीक, छत्रपति संभाजीनगर में मचा हड़कंप, मुंबई से दौड़ी BPCL की टीम

PNG Gas Leak Near Samruddhi Highway: छत्रपति संभाजीनगर के टाकलीवाड़ी में PNG गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। एहतियातन गैस वाल्व, बिजली और यातायात बंद किए गए, BPCL की टीम मरम्मत में जुटी।
Takliwadi PNG Gas Leak Near Samruddhi Highway
समृद्धि हाईवे के पास तकलीवाड़ी में PNG गैस लीक(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Takliwadi PNG Gas Leak: छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर तहसील क्षेत्र के टाकलीवाड़ी में उस समय अफरा-तफरा मच गई, जब समृद्धि महामार्ग से सटे पीएनजी प्रोजेक्ट से गैस लीक हो गया।

शनिवार, 29 अगस्त शाम हुई घटना के बाद किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए समृद्धि महामार्ग पर यातायात व बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई थी, जो बाद में बहाल की गई।

इस वक्त की है घटना

रात करीब 9.30 बजे तक गैस लीक की मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से नागरिक बेहद चिंतित दिखे। गंगापुर तहसील के मौजे टाकलीवाड़ी में समृद्धि महामार्ग से सटे एक प्रोजेक्ट से शाम 6.00 बजे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का रिसाव शुरू हुआ। इसकी जानकारी प्रशासन को मिलते ही आपदा प्रबंधन कक्ष ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

तदुपरांत दमकल विभाग का एक वाहन मौके पर तत्काल भेजा गया। दमकल विभाग के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी अशोक खांडेकर ने बताया कि, कांचनवाड़ी अग्निशमन केंद्र से एक वाहन जांभाला मार्ग होते हुए टाकलीवाड़ी भेजा गया।

वाल्व बंद कर टाला गया बड़ा खतरा

गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए दहेगांव बंगला स्थित बीपीसीएल गैस आपूर्ति का मुख्य वाल्व बंद कर दिया। इससे फिलहाल गैस की नई आपूर्ति रुक गई है और बड़े खतरे की आशंका टल गई है।

मुंबई से रवाना हुई BPCL की टीम

हालांकि, पाइपलाइन में पहले से मौजूद गैस पूरी तरह बाहर निकलने तक रिसाव जारी रहने की संभावना जताई गई है। मरम्मत कार्य के लिए मुंबई से बीपीसीएल की विशेषज्ञ टीम को रवाना किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, टीम के रात करीब 11 बजे तक मौके पर पहुंचने के बाद पाइपलाइन की तकनीकी जांच कर रिसाव रोकने का काम शुरू किया जाएगा। दमकल विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Takliwadi PNG Gas Leak Near Samruddhi Highway
छत्रपति संभाजीनगर में अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती, मुबारक पार्क ध्वस्त; विधायक निधि के इस्तेमाल से मचा हड़कंप

कई टीमें की गईं तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग, बीपीसीएल और गेल सहित विभिन्न कंपनियों की टीमें तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन कक्ष के अनुसार, संबंधित विभागों व मार्ग पथक के मार्गदर्शन में अगली कार्रवाई जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com