सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा! उद्धव गुट का BJP-AIMIM गठबंधन पर बड़ा हमला
BJP AIMIM Alliance: शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर ने अंबरनाथ और अकोट नगरपालिका में भाजपा द्वारा कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे BJP का दोहरा मापदंड बताया।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shiv Sena UBT Attack On BJP: महाराष्ट्र की नगरपालिकाओं में सत्ता समीकरणों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर ने भाजपा पर कांग्रेस और एआईएमआईएम जैसे धुर विरोधी दलों से गठबंधन कर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने महाराष्ट्र की दो नगरपालिका परिषदों में भाजपा द्वारा कांग्रेस और एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भाजपा के “दोहरे मापदंड” का उदाहरण बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।
अंबरनाथ में सत्ता के लिए नया समीकरण
पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों के बाद ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा ने कांग्रेस और अजित पवार गुट की राकांपा के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ का गठन किया। इस गठबंधन का उद्देश्य राज्य में सहयोगी रही शिवसेना को सत्ता से बाहर रखना बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
अंबरनाथ नगर परिषद के 60 सदस्यीय सदन में शिवसेना को 27 सीटें मिली थीं, जो बहुमत से केवल चार कम थीं। भाजपा को 14, कांग्रेस को 12, राकांपा को चार सीटें मिलीं, जबकि दो निर्दलीय सदस्य भी निर्वाचित हुए।
अकोट में AIMIM के साथ गठबंधन
भाजपा ने अकोला जिले की अकोट नगरपालिका परिषद में भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ मिलकर ‘अकोट विकास मंच’ बनाया है। इस गठबंधन को विभिन्न दलों का समर्थन मिला, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), शिंदे गुट की शिवसेना, अजित पवार और शरद पवार गुट की राकांपा, प्रहार जनशक्ति पार्टी शामिल हैं। सचिन अहीर ने भाजपा को ‘दो मुंह वाला केंचुआ’ करार देते हुए कहा कि पार्टी एक ओर कांग्रेस और AIMIM की आलोचना करती है, वहीं सत्ता के लिए उन्हीं से समझौते करती है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव से गठबंधन कर बुरे फंसे राज ठाकरे! MNS में टूट के बीच शिंदे गुट हो रहा मजबूत
मीरा-भायंदर चुनाव को लेकर आरोप
अहीर ने दावा किया कि 15 जनवरी को होने वाले मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनावों में भाजपा परोक्ष रूप से AIMIM का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि अकोट से लेकर अंबरनाथ तक यह नया राजनीतिक चलन सामने आया है।
मुख्यमंत्री फडणवीस का सख्त रुख
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन गठबंधनों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस या AIMIM के साथ किसी भी तरह का गठबंधन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्थानीय नेता ने ऐसा निर्णय लिया है, तो यह अनुशासनहीनता मानी जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
