Ashok Kharat Case: ढोंगी बाबा से कनेक्शन ने बढ़ा दी रूपाली चाकणकर की टेंशन, ईडी ने भेजा समन
Rupali Chakankar Ashok Kharat Case: नाशिक सेक्स स्कैंडल और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राकां नेता रूपाली चाकणकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रुपाली चाकणकर (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Rupali Chakankar ED Summon Ashok Kharat Case: नाशिक सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के साथ कथित संबंधों को लेकर राकां की महिला नेता रूपाली चाकणकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
रविवार को इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की चीफ तेजस्वी सातपुते ने चाकणकर से 6 घंटे पूछताछ की थी। अब ईडी भी रूपाली के पीछे पड़ गई है। जांच एजेंसी ने रूपाली को समन भेज कर इसी हफ्ते पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
खरात पर यौन शोषण की आड़ में एक बड़ा एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने का आरोप है। उस पर इस रैकेट के जरिए 70 करोड़ से ज्यादा वसूलने का शक है। ईडी इस मामले में रूपाली चाकणकर की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
ऐसी रिपोर्ट है कि खरात ने 70 करोड़ की रकम को खपाने के लिए कई बेनामी बैंक अकाउंट भी खोले थे। ईडी, रूपाली से यह जानना चाहती है कि क्या इन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन से उनका कोई कनेक्शन है। ईडी खरात केस में फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इससे पहले जांच एजेंसी ने इस केस में रूपाली की बहन प्रतिभा से पूछताछ की थी।
खरात की पत्नी को राहत नहीं
शिर्डी जमीन घोटाले मामले में वांटेड अशोक खरात की पत्नी कल्पना को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कल्पना की अग्रिम जमानत की याचिका पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। केस की अगली सुनवाई अब मई के आखिरी सप्ताह के लिए टाल दी गई है।
ये भी पढ़ें :- शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
खरात की 18 को पेशी
प्रिवेशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिग एक्ट के तहत स्पेशल कोर्ट ने खरात के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी ने 70 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन से जुड़े कथित एक्सटॉर्शन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में खरात की गिरफ्तारी की मांग की थी। विशेष न्यायाधीश आर। बी। रोटे ने नाशिक जेल प्रशासन को 18 मई को खरात को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
