- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Running 15 Local Coaches Is Not Easy Platform Work Slows Down On Central Railway
आसान नहीं 15 डिब्बा लोकल चलाना, मध्य रेलवे पर प्लेटफार्म का काम धीमा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: मुंबई की ‘लाइफलाइन’ (Lifeline) कही जाने वाली लोकल ट्रेन (Local Train) के सफर को आसान बनाने का प्रयास भले ही होता रहा हो, परंतु एक चीज नहीं बदल पाई और वह है, लोकल में भारी भीड़। पिछले 9 दशक में जैसे-जैसे लोकल ट्रेनों के डिब्बे बढ़ते गए, वैसे ही मुंबईकरों की भीड़ भी विकराल होती गई। लोकल ट्रेनों में लटक कर यात्रा करना मुंबईकरों की जैसे नियति बन गई हैं।
चार कोच से शुरू हुआ मुंबई लोकल का सफर 15 डिब्बों तक पहुंच गया है, परंतु यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। देश की सबसे सस्ती परिवहन सेवा के रूप में मुंबई लोकल का कोई विकल्प फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा हैं। वैसे राज्य सरकार मुंबई और आसपास शहरों में सुरक्षित परिवहन के लिए लगभग 330 किमी मेट्रो का जाल बिछाने में लगी है। मेट्रो के संचालन में अभी काफी वक्त लगने वाला है। मध्य और पश्चिम रेलवे पर चलने वाली लोकल यात्रियों के लिए कम पड़ने लगी हैं।
मध्य रेलवे के पास 15 डिब्बा के मात्र दो रेक
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे पर 15 डिब्बा लोकल बढ़ाने की मांग हो रही है, परन्तु मध्य रेलवे के पास 15 डिब्बे के मात्र दो रेक ही उपलब्ध हैं। 15 डिब्बे की केवल 20 से 22 सर्विस मेन फ़ास्ट लाइन सीएसएमटी से कल्याण तक चलाई जाती है,जबकि बाकी सभी 12 डिब्बे की लोकल चल रही है। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 15 डिब्बे की लोकल चलाना असंभव है। स्लो लाइन पर ज्यादातर प्लेटफ़ॉर्म लंबाई में छोटे हैं। कुछ की लंबाई बढ़ाने का काम चल रहा है। इसके साथ कई तकनीकी समस्या भी है। सीएसएमटी से कुर्ला तक अभी भी मात्र 4 ट्रैक होने से लोकल की फेरियां बढ़ाना भी मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि मध्य रेल की लोकल से रोजाना लगभग 40 लाख लोग यात्रा करते हैं। तीनो उपनगरीय कॉरिडोर पर कुल 1,810 सर्विस चलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
पश्चिम रेलवे पर 132 सर्विस
मध्य रेलवे को पीछे छोड़ते हुए पश्चिम रेलवे पर 15 डिब्बे की लोकल सर्विस 132 तक पहुंच गई है। इस रूट पर अंधेरी से विरार तक प्लेटफार्म की लंबाई का काम पूरा होने से 15 डिब्बे की लोकल ट्रेन को चलाना संभव है। पश्चिम रेलवे पर कुल 1,383 लोकल सर्विस चलती है। इनमें 15 डिब्बे की लोकल ट्रेन की 132 और एसी लोकल की 79 सर्विस है। पश्चिम रेलवे के रूट पर भी 15 डिब्बा लोकल के साथ और ज्यादा एसी लोकल चलाने की मांग हो रही हैं।
25 प्रतिशत बढ़ सकती है क्षमता
रेल यात्री सेवा सुविधा संगठन के अध्यक्ष पारस नाथ तिवारी ने कहा कि 15 डिब्बे की लोकल बढ़ने से अपने आप 25 प्रतिशत तक भीड़ कम हो जाएगी। मुंबई लोकल से रोजाना 75 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। लाइफलाइन को मजबूत करने पर पहले ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए आसान उपाय 15 डिब्बे की लोकल बढ़ाना होगा। इससे ही आम लोगों को राहत मिल सकती हैं।
एसी लोकल ट्रेन पर जोर
वैसे आने वाले वर्षों में मुंबई में एसी लोकल चलाने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। एमआरवीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई लोकल का सफर आसान बनाने के लिए 2023 तक ज्यादा एसी ट्रेन लाई जाएगी। मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी) 3 ए के तहत 238 एसी लोकल ट्रेन बनाने की योजना है। इस तरह एसी लोकल की सर्विस बढ़ने के साथ नॉन एसी लोकल की सेवाएं और कम हो जाएंगी।
Running 15 local coaches is not easy platform work slows down on central railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














