मुंबई में बिना HSRP नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर RTO का शिकंजा, अगस्त में 1,685 वाहन पकड़े; भारी जुर्माना वसूला

Mumbai RTO News: मुंबई में बिना HSRP वाली गाड़ियों के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई तेज हो गई है। अगस्त महीने में 1,685 वाहन दोषी पाए गए, जिनसे लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
RTO cracks down on vehicles without HSRP in Mumbai; 1,685 defaulting vehicles caught in August
मुंबई आरटीओ प्लेट विशेष अभियान जुर्माना सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai HSRP Number Plate Crackdown: मुंबई शहर और उपनगरों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी को लेकर परिवहन विभाग की ओर से धमाकेदार कार्रवाई शुरू हो गई है। अगस्त में चार आरटीओ ने कुल 209 वाहनों की जांच की, जिसमें 1,685 वाहन नियमों का पालन करते नहीं मिले। इनमें सबसे ज्यादा 904 वाहन वडाला आरटीओ क्षेत्र में दोषी पाए गए।

इन वाहनों से लाखों रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। दूसरी ओर परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है।

नियम का पालन नहीं करने वालों पर मुंबई शहर में 1 जुलाई से 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। इससे पहले एचएसआरपी लगाने के लिए कई बार समयसीमा बढ़ाई गई थी, लेकिन 30 जून के बाद यह छूट समाप्त कर दी गई।

अगस्त में बोरिवली आरटीओ ने 708 वाहनों की जांच कर 290 दोषी वाहन चालकों से 2.90 लाख रुपए जुर्माना वसूला। ताड़देव आरटीओ ने 56 दोषी वाहनों से 56 लाख रुपए वसूले। अंधेरी आरटीओ ने 1,012 वाहनों की जांच कर 201 दोषी वाहन चालकों पर कार्रवाई की। वहीं, वडाला आरटीओ ने 1,1 वाहनों की जांच में 904 दोषी वाहन पकड़े।

RTO cracks down on vehicles without HSRP in Mumbai; 1,685 defaulting vehicles caught in August
मुंबई के ओशिवारा में 12वीं की छात्रा से फेसबुक पर ठगी, 100 गुना मुनाफे का लालच देकर गंवाए 74 हजार रुपये

परिवहन विभाग की अपील

एचएसआरपी में लेजर कोड, क्रोमियम होलोग्राम और स्थायी लॉकिंग प्रणाली होती है, जिससे छेड़छाड़, फर्जी नंबर प्लेट और वाहन चोरी जैसे मामलों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अधिकृत केंद्र से जल्द एचएसआरपी लगवाने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com