ट्रेनों से हो रही ड्रग्स तस्करी पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नागपुर और कलबुर्गी से 43 किलो गांजा जब्त
Central Railways के आरपीएफ ने ट्रेनों के जरिए हो रही नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर और कलबुर्गी स्टेशनों पर दो ऑपरेशन में 43 किलो गांजा जब्त किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ड्रग्स तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
RPF Seizes Ganja In Nagpur Kalaburagi Konark Express: ट्रेनों के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सेंट्रल रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 43 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 12।82 लाख रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में नागपुर और कलबुर्गी स्टेशनों पर तस्करी के नेटवर्क को निशाना बनाया गया। पहला मामला नागपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां 6 फरवरी को आरपीएफ टीम नियमित निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
तलाशी में खुला तस्करी का राज
टीम ने दो बैग लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बैग से 9 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 24.80 किलो था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3।72 लाख रुपये बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
मासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की
पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी शाहिद खान के रूप में हुई, जिसने बताया कि वह यह खेप ग्वालियर पहुंचाने वाला था। आरोपी को हिरासत में लेकर मामला आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी नागपुर को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें :- गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में पानी की मांग बढ़ी, मुंबई रेल नेटवर्क के कई सेक्शनों में ‘रेल नीर’ की सप्लाई सीमित
सीट के नीचे बैग में रखा था गांजा
- दूसरी कार्रवाई कर्नाटक के कलबुर्गी स्टेशन पर की गई, जहां आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। 3 फरवरी को ट्रेन संख्या 11020 कोणार्क एक्सप्रेस की जांच के दौरान कोच B-1 में बर्थ नंबर 41 के नीचे एक लावारिस बैग मिला। नियमों के तहत गवाहों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 18 बंडल गांजा बरामद हुआ।
- इस खेप का वजन 18।20 किलो और अनुमानित कीमत 9।10 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल नेटवर्क के जरिए नशे की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और संयुक्त ऑपरेशन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।
