रोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
Rohit Pawar News: NCP (एसपी) विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे समेत 22 विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित पवार (सोर्स: फाइल फोटो )
Rohit Pawar Claim On NCP Leaders: राकांपा (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने राकांपा (एपी) को लेकर भविष्यवाणी करके सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे सहित राकांपा के 22 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
हालांकि तटकरे ने रोहित के इन कयासों को खारिज किया है और कहा है कि रोहित को सीरियस नहीं लेते। असम दौरे के दौरान पटेल और तटकरे ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को नजअंदाज किया। दोनों ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के प्लेन में सवारी की।
हाल में सुनेत्रा पवार की ओर से पार्टी कार्यकारिणी के संबंध में चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में पटेल, तटकरे और छगन भुजबल का नाम होने पर पार्टी में मतभेद होने की चर्चा है। मंगलवार को तटकरे ने शरद पवार से मुलाकात की थी।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT से बगावत के बावजूद दल-बदल की कार्रवाई से बच जाएंगे सचिन अहीर! जानें ये कैसे होगा संभव
ठाकरे को एक और झटका, सचिन अहीर ने थामा धनुष-बाण, शिंदे गुट से विधान परिषद उपसभापति पद के बने उम्मीदवार
एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश
बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग
रोहित पवार ने किया बड़ा दावा
इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच रोहित पवार ने दावा किया है कि पटेल, तटकरे व 22 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे और बीजेपी के टिकट पर अगला चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सेना के कुछ विधायकों ने भी मन बना लिया है कि वे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मावल के विधायक सुनील शेलके भी बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे। शरद पवार और तटकरे की मुलाकात के बारे में रोहित ने कहा कि शायद तटकरे को सिल्वर ओक की चाय पसंद होगी। तटकरे को अपने अध्यक्ष को शायद कुछ संदेश देना होगा।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
रोहित को महत्व नहीं देते
राकांपा (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि वे रोहित के दावों को कोई महत्व नहीं देते। पार्टी विधायक सुनील शेलके ने कहा कि रोहित सुर्खियों में बने रहने के लिए गलत बयान दे रहे है। पार्टी में कन्फ्यूजन पैदा करने की उनकी कोशिश कामयाब नहीं होगी। रोहित खुद 2029 में कांग्रेस की तरफ से बारामती से चुनाव लड़ने का प्लान बना रहे हैं।
