- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rivers Getting Dirty Due To Sewerage Dirty Water Falling In 76425 Houses
सिवरेज से मैली हो रही नदियां, 76,425 घरों का गिर रहा गंदा पानी
- Written By: ओम प्रकाश

file
मुंबई: एनजीटी (NGT) की फाइन (Fine) के बाद नींद से जागा बीएमसी प्रशासन (BMC Administration) अब मुंबई की नदियों में गिर रहे सिवरेज (Sewerage) के गंदे पानी (Dirty Water) को रोकने की तैयारी कर रही है। मुंबई (Mumbai) में वर्षों सिवरेज और नालों का गंदा पानी (Dirty Water) नदियों में गिर रहा है जिससे नदियां तो मैली हो रही हैं। वहीं गंदगी बह कर समुद्र (Sea) में भी जा रही है। मुंबई में 3 लाख 48 हजार 672 घरों में से 76 हजार 425 घरों से निकलने वाले सिवरेज का पानी अब भी नदियों में गिर रहा हैं।
अब बीएमसी (BMC) ने नदियों में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए एक्शन प्लान पर संजीदगी से काम करना शुरु किया है। नदियों और समुद्र में जाने वाले गंदे पानी से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के निर्देश पर बीएमसी परियोजना लागू कर रही है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बीएमसी सलाहकार की नियुक्ति करेगी।
ग्रीन ट्रिब्युनल ने बीएमसी पर लगाया जुर्माना
मुंबई से निकलने वाले अपशिष्ट जल को बिना किसी उपचार के सीधे प्राकृतिक संशाधनों जैसे नदियों और समुद्र में छोड़ दिया जाता है। ग्रीन ट्रिब्युनल ने बीएमसी पर जुर्माना लगा कर इस संबंध में त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए थे। पिछले चार साल से बीएमसी इस संबंध में अध्ययन कर कदम उठाने की कार्रवाई शुरु की है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध
आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
महिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?
‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप
बीएमसी ने निविदा मंगाई
बीएमसी सर्वे के अनुसार, मुंबई में बरसात का पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों से सिवरेज का पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। ऐसे 35 हजार 442 नालों का पता चला है। इसके अलावा 40 हजार 756 घरों का गंदा पानी भी नदियों में सीधे तौर पर छोड़ दिया जाता है। यही नहीं 207 स्थानों की गंदगी समुद्र में और 20 स्थानों की गंदगी खाड़ी में छोड़ी जाती है। मीठी नदी भी अपशिष्ट छोड़े जाने से अधिक प्रभावित हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में इस कार्य के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। सलाहकार के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट प्लान तैयार किया जाएगा। बीएमसी ने निविदा मंगाई है।
- नदियों में जाने वाले सिवरेज के पानी की जानकारी जुटाना
- प्राकृतिक संशाधन स्थलों पर सिवरेज का अध्ययन करना
- परियोजना के क्रियान्यन के लिए निविदा तैयार करने
Rivers getting dirty due to sewerage dirty water falling in 76425 houses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Student Death Nashik: परीक्षा के लिए ली लिफ्ट बनी मौत का सफर, 9वीं के छात्र की बस के नीचे आने से मौत
Apr 17, 2026 | 02:06 PMयवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
Apr 17, 2026 | 02:00 PM‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Apr 17, 2026 | 01:56 PMMaharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
Apr 17, 2026 | 01:49 PMक्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 17, 2026 | 01:44 PMHormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
Apr 17, 2026 | 01:42 PMनहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
Apr 17, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














