Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिक्शा-टैक्सी चालकों को मिलेगी राहत, चुनाव के पहले आम लोगों को साधने की कोशिश

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 11, 2022 | 09:42 PM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बढ़ती ईंधन की कीमतों और मुद्रास्फीति के बीच रिक्शा-टैक्सी चालकों (Rickshaw-Taxi Drivers) और आम नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बजट (Budget ) में वित्त मंत्री अजित पवार (Ajit Pawar)  ने सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) पर वैट (VAT) घटाने का एलान कर आम मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। 

नेचुरल गैस पर लगने वाले वैट को 13.5 प्रतिशत से घटाकर  3 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है। आगामी महानगरपालिका चुनावों (Municipal Elections) को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का फायदा मुंबई सहित अन्य शहरों के लाखों रिक्शा-टैक्सी चालकों के अलावा पाइपलाइन रसोई गैस धारकों को होगा।

10 प्रतिशत घटेगी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें  

वैट घटाने के इस निर्णय से सीएनजी-पीएनजी की कीमतें की कीमतें 10 प्रतिशत तक घट जाएंगी। इसका सीधा लाभ आम रिक्शा टैक्सी चालकों को ज्यादा होगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के राजस्व में लगभग 800 करोड़ रुपए की कमी आएगी, हालांकि आम जनता को इसका काफी फायदा होने वाला है। पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक गैस का उपयोग सबसे ज्यादा शहरों में रिक्शा-टैक्सी चालक करते हैं, इसके अलावा मुंबई और आसपास के शहरों में घरेलू स्तर पर पीएनजी का उपयोग हो रहा है। अब वैट में प्रस्तावित कटौती से आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नवी मुंबई चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक! भाजपा नेता को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा विवाद?

मुंबई की ‘लाइफलाइन’ में लगी भीषण आग; कुर्ला-विद्याविहार के बीच धू-धूकर जली ट्रेन, देखें VIDEO

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

नवी मुंबई में प्रदूषण पर कड़ा प्रहार, 19 निर्माण स्थलों पर लगा बैन, 173 कंपनियों को भारी जुर्माना

रिक्शा-टैक्सी यूनियन ने किया स्वागत

सीएनजी पर वैट घटाने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया है। मुंबई मेंस टैक्सी यूनियन के नेता ए.एल.क्वाड्रोस के अनुसार यह काफी राहत भरा कदम है। संघर्ष रिक्शा यूनियन के प्रमुख सलाहकार और बजाज ऑटो के डीलर सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने लाखों गरीब रिक्शा टैक्सी चालकों को बड़ी राहत देने का काम किया है। सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ई-वाहनों को भी बढ़ावा दे रही है। 

महंगाई से कुछ राहत मिलेगी

संघर्ष रिक्शा यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल में आम रिक्शा टैक्सी चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार के इस निर्णय से महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।

Rickshaw taxi drivers will get relief try to reach out to common people before elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2022 | 09:42 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • CNG-PNG
  • Maharashtra Government
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.