Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम नाम से आज गुंजायमान होगी मुंबई, श्रीराम लला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान का हो रहा आयोजन

अयोध्या में आज श्रीराम लला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मुंबई में भी हर्षोल्लास के साथ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर मनाया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 11, 2025 | 06:54 AM

मुंबई में श्रीराम उत्सव की तैयारी (सौजन्य-कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अयोध्या, जिसे भगवान राम की जन्मभूमि कहा जाता है एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए एक खास अवसर प्रस्तुत कर रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले भव्य उत्सव की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।

इस प्रकार मुंबई में भी अयोध्या में श्रीराम लला मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के लिए विभिन्न मंदिरों की सजावट भी की गई है। इस दौरान कहीं महाआरती तो कहीं महाभंडारा का आयोजन किया गया है। इस दौरान रामचरित्र मानस पाठ और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। मुंबई में दो दिनों का विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

दहिसर में अखंड रामायण पाठ और महाआरती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा अयोध्या में श्रीराम लला मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष के अवसर पर दहिसर (पूर्व) में अखंड रामायण पाठ, महाआरती और महाभंडारा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी बृजेश चंद्रमणि दुबे और पूजा दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि अखंड रामायण पाठ की पूर्णहुति शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे होगी। इसके बाद शाम 6 बजे महाआरती और फिर 6.30 बजे महाभंडारा होगा।

सम्बंधित ख़बरें

बिना टिकट यात्रियों पर पश्चिम रेलवे का शिकंजा, 10 महीनों में वसूले 172 करोड़ रुपए, 27 लाख अवैध यात्री पकड़े गए

अमरावती को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सुकली कंपोस्ट डिपो का मनपा ने किया गहन निरीक्षण

पालघर में सिस्टम शर्मसार! सड़क न होने से डोली में अस्पताल ले जाना पड़ा, 18 साल के युवक ने तोड़ा दम

Abu Salem Parole: अबू सलेम को नहीं मिली पैरोल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस वजह से खारिज की याचिका

इस पूरे कार्यक्रम की संकल्पना भाजपा विधायक मनीषा चौधरी की है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दहिसर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव और आयोजक बृजेश दुबे ने बताया कि इस पूरे आयोजन में श्री नवशक्ति अंबे मां सेवा मंडल, बृजेश दुबे फाउंडेशन, भारतीय सदविचार मंच, स्वर्णिम भारत ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर, राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट, समर्पित सेवा संस्था, ओम साई राम गणेशोत्सव मंडल, अष्टविनायक मित्र मंडल, ओम महारुद्र मित्र मंडल, सदभावना मित्र मंडल, चांडक एसआरए निवासी संघ और जय भवानी मित्र मंडल सहित कई सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं।

घाटकोपर में श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर में कार्यक्रम

घाटकोपर में स्थित श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी दौरान हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। 11 जनवरी को प्रातःकाल 6.17 हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उसके बाद सभी भक्तों को दर्शन का लाभ मिलेगा। दोपहर 2.00 बजे से 5.30 बजे तक हवन का कार्यक्रम चलेगा। हवन की समाप्ति के बाद महाआरती की जाएगी। मंदिर में अनुष्ठान के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

मुंबादेवी मंदिर में रामचरितमानस पाठ

शनिवार को मुंबादेवी मंदिर में एक निजी संगठन द्वारा रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। इसके लिए मंदिर परिसर में खास तैयारी की गई है। मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक हेमंत जाधव ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ लगी रहती हैं। श्रीराम लला के प्राण- प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के दिन भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से खास तैयारी की गई है।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हिंदू पंचांग के अनुसार तारीख में परिवर्तन

यह परिवर्तन हिंदू पंचांग के अनुसार त्योहारों की तिथियों में बदलाव के कारण हुआ है। पिछले वर्ष प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी के दिन हुई थी, जो 22 जनवरी को थी। इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ इसी दिन मनाई जा रही है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

बन रहे हैं कई शुभ योग

आचार्य पंडित शंभुनाथ दुबे बताते हैं कि साल 2025 में प्रभु श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर एक साथ दस मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना करने से साधक की सर्व इच्छा पूर्ण होंगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं।

Religious rituals in mumbai on 1st anniversary of shri ram lala idol consecration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 06:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Ram Mandir Anniversary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.