रियर एडमिरल शांतनु झा ने संभाली महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र की कमान, कई युद्धपोतों को किया है नेविगेट
Indian Navy: रियर एडमिरल शांतनु झा ने मुंबई स्थित आईएनएस कुंजली में आयोजित समारोह में रियर एडमिरल अनिल जग्गी से महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र (फोमा) की कमान संभाली।
- Written By: आकाश मसने
रियर एडमिरल शांतनु झा ने संभाली महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र की कमान, कई युद्धपोतों को किया है नेविगेट
Rear Admiral Shantanu jha News: भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी रियर एडमिरल शांतनु झा (एनएम) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र (फोमा) की कमान आधिकारिक रूप से संभाल ली। उन्होंने यह पदभार रियर एडमिरल अनिल जग्गी से मुंबई स्थित आईएनएस कुंजली में आयोजित एक औपचारिक परेड समारोह के दौरान पदभार ग्रहण किया।
रियर एडमिरल झा का नौसेना करियर 30 वर्षों से अधिक का रहा है। वर्ष 1993 में उन्हें भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र झा नौवहन और दिशा-निर्देशन के विशेषज्ञ हैं। अपने करियर में उन्होंने नौसेना के छह प्रमुख युद्धपोतों- फ्रिगेट्स, डेस्ट्रॉयर्स और विमानवाहक पोत आईएनएस विराट पर सेवा दी है।
इन जहाजों की भी संभाली कमान
रियर एडमिरल झा ने प्रतिष्ठित आईएनएस विक्रमादित्य पर बतौर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भी सेवा दी है। समुद्र में उनके कमांड अनुभव में आईएनएस निशांक, आईएनएस कोरा और आईएनएस सह्याद्री जैसे जहाजों की कमान शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू
मशाल छोड़कर धनुष-बाण थामेंगे 9 में से 7 सांसद? ठाकरे गुट में फूट पर क्या कहती है ग्राउंड रिपोर्ट
नेहरू बनाम मोदी, शरद पवार के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- तुलना करने का कोई…
एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा वार, कांग्रेस-NCP-ठाकरे गुट के कई नेता शिवसेना में शामिल
स्टाफ असाइनमेंट्स के दौरान उन्होंने नई दिल्ली में नौसेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें ज्वाइंट डायरेक्टर (पर्सनल), नेवल असिस्टेंट टू वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, कमोडोर (फॉरेन कोऑपरेशन) तथा कमोडोर (स्ट्रैटेजी, कॉन्सेप्ट्स एंड ट्रांसफॉर्मेशन) जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने तेहरान (ईरान) स्थित भारतीय दूतावास में भारत के नौसेना अताशे के रूप में भी सेवाएं दीं।
रियर एडमिरल झा का शैक्षणिक सफर
रियर एडमिरल झा डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, लंदन के स्नातक हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में और किंग्स कॉलेज, लंदन से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीति में मास्टर डिग्री हासिल की है।
यह भी पढ़ें:- दिवाली गिफ्ट! फडणवीस सरकार ने 45 अफसरों को दी बड़ी सौगात, 22 का हुआ प्रमोशन
अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। वे प्रतिष्ठित ‘नौसेना पदक’ से सम्मानित हैं और उन्हें नौसेना प्रमुख तथा कमांडर-इन-चीफ द्वारा चार बार प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।
15 जनवरी 2024 को फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने के बाद रियर एडमिरल झा को पूर्वी नौसैनिक कमान में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) के रूप में नियुक्त किया गया था। वहां अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने के बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र की कमान संभाली है।
