झूठी अफवाहों पर भड़के रजा मुराद, बोले- मैं मरा नहीं, अभी जिंदा हूं
Mumbai News: अभिनेता रजा मुराद की मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। इस खबर को सुनकर रजा मुराद भड़क गए। उन्होंने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
- Written By: सोनाली चावरे
रजा मुराद (pic credit; social media)
Maharashtra News: अभिनेता रजा मुराद ने अम्बोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इस खबर से वे हैरान और परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि लगातार लोगों को यह समझाना पड़ रहा था कि वे बिल्कुल स्वस्थ और जीवित हैं, जिससे वे बेहद थक चुके थे।
रजा मुराद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके नाम के साथ जन्मतिथि और झूठी मरण तिथि भी लिख दी। यहां तक कि उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले पोस्ट भी शेयर किए गए।
अंबोली पुलिस थाने में की शिकायत
उन्होंने इस हरकत को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच जरूरी है। एक्टर ने कहा कई लोग मेरी मौत का तमाशा बना रहे हैं। कोई मुझे सहानुभूति दे रहा है, तो कोई अफसोस जता रहा है कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में सालों काम किया लेकिन अब कोई मुझे याद नहीं करता। इन पोस्ट्स में मेरी जन्म तिथि और झूठी मरण तिथि तक लिख दी गई है। यह बेहद शर्मनाक बात है।
सम्बंधित ख़बरें
जाकिर नाइक के संपर्क में थी निदा खान, मलेशिया से आ रहा था पैसा; TCS धर्मांतरण केस में संजय निरुपम का दावा
जायकवाड़ी में थमा पानी, शहर की प्यास पर संकट! क्या फेल हो जाएगी 50 MLD अतिरिक्त पानी की योजना?
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 100 महिलाओं को 200 उन्नत नस्ल की बकरियों का वितरण
अमरावती में बच्चू कडू की बड़ी मांग; सरकार Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
रजा मुराद ने आगे बताया कि लगातार फोन कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं, लोग उन्हें पोस्ट्स की कॉपियां भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा ‘मैं थक चुका हूं यह बताते-बताते कि मैं जिंदा हूं। मेरी जुबान और गला सूख गए हैं। यह खबर हर जगह फैल चुकी है। रजा मुराद ने कहा कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई है, वह बेहद गलत मानसिकता वाला इंसान है।
रजा मुराद ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को सही मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जोधा अकबर’ में यादगार किरदार निभाए है।
