दिग्गज कारोबारी विजयपत सिंघानिया का निधन, CM फडणवीस बोले- ‘द कम्प्लीट मैन’ की विरासत हमेशा रहेगी अमर
Vijaypat Singhania Death: रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
- Written By: आकाश मसने
विजयपत सिंघानिया व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Condolences Vijaypat Singhania: भारतीय कॉर्पोरेट जगत के एक युग का अंत हो गया है। रेमंड ग्रुप को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और रेमंड ग्रुप के मौजूदा सीएमडी गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की।
देवेंद्र फडणवीस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डॉ. सिंघानिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसी शख्सियत बताया जिन्होंने न केवल व्यापार, बल्कि ब्रांडिंग की दुनिया को भी बदल दिया। फडणवीस ने ‘एक्स’ पर लिखा “रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन, पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। कपड़ा उद्योग में उनका योगदान और उनका साहसी जज़्बा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि ‘Raymond – The Complete Man’ केवल एक टैगलाइन नहीं थी, बल्कि इसने उद्यमिता में गुणवत्ता और संचार के नए मानक स्थापित किए। फडणवीस ने डॉ. सिंघानिया की विरासत को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार गुट में मचा घमासान, पार्टी पदाधिकारियों की सूची से गायब हुए बड़े नेताओं के नाम
नागपुर में लू का कहर जारी, 43.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, दोपहर में वीरान हो रहीं शहर की सड़कें
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
साहस और उद्योग का अनूठा संगम
विजयपत सिंघानिया केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि वह अपनी साहसी प्रवृत्तियों के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने 67 वर्ष की आयु में अकेले गर्म हवा के गुब्बारे (Hot Air Balloon) में सबसे अधिक ऊंचाई तक उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उनके नेतृत्व में ही रेमंड एक घरेलू ब्रांड से बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘क्वालिटी’ का पर्याय बना।
यह भी पढ़ें:- मालदीव के समुद्र में रेमंड मुखिया गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट पलटी, हादसे के बाद मुंबई एयरलिफ्ट
कब होगा अंतिम संस्कार ?
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, डॉ. विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में किया जाएगा। उनके निधन से व्यापारिक गलियारों और कपड़ा उद्योग में शोक की लहर है। कई दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों ने उन्हें आधुनिक भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री का स्तंभ बताया है।
