पी दक्षिण बीएमसी बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा, सांसद वायकर बोले- जल्द पूरा करें वृद्धाश्रम निर्माण
Mumbai North West के सांसद रवींद्र वायकर ने गोरेगांव पूर्व के घास बाजार स्थित वृद्धाश्रम निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पी दक्षिण बीएमसी बैठक में पानी और आरे सड़क कार्य पर चर्चा हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Feb 27, 2026 | 10:40 AM
रविंद्र वायकर (सौ. सोशल मीडिया )
Ravindra Waikar BMC Meeting: मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवींद्र वायकर ने पी दक्षिण बीएमसी कार्यालय में हुई एक मीटिंग में संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोरेगांव पूर्व के घास बाजार स्थित वृद्धाश्रम के लिए रिजर्व जमीन पर बीएमसी द्वारा किए जा रहे काम को जल्द पूरा किया जाए।
सांसद ने संबंधित अधिकारियों और तत्कालीन सहायक आयुक्त पाटणे के साथ वृद्धाश्रम इमारत के काम का निरीक्षण किया। सांसद वायकर ने गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंबित मुद्दों को लेकर पी दक्षिण बीएमसी (गोरेगांव) की एक संयुक्त बैठक आयोजित की थी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियां, सीएम फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस स्टेशनों को मिलेंगी स्कॉर्पियो और बाइक
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
आरे कॉलोनी में अंदरूनी सड़क के फेज-1 का काम पूरा
- बैठक में उपायुक्त भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त अनिरुद्ध कुलकर्णी, आरे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपुरकर, गोरेगांव, दिंडोशी, वनराई, बांगुरनगर आदि विभिन्न पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के साथ-साथ यातायात शाखा, आरे के सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।
- पूर्व नगरसेवक साधना माने ने बीएमसी को घास बाजार में वृद्धाश्रम बनाने का प्रपोजल दिया था। बीएमसी ने 11 करोड़ रुपए का प्रपोजल तैयार किया और इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया।
- बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित अधिकारी, जीवन ज्योत सोसायटी, अरुणा सोसायटी, निरलॉन, कृष्णा सोसायटी, वसंत गैलेक्सी, ओबेरॉय सोसायटी, बेस्ट नगर, अंकुर सोसायटी वगैरह के निवासियों को हो रही पानी की समस्या और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को उठाया गया।
- आरे में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेट के अधिकारियों ने बैठक में भरोसा दिलाया कि आरे कॉलोनी में अंदरूनी सड़क का फेज-1 का काम पूरा हो चुका है और फेज-2 का काम चल रहा है और यह अप्रैल तक पूरा हो जाएगा, सांसद ने असिस्टेंट कमिश्नर को सिद्धार्थ हॉस्पिटल और टोपीवाला मार्केट का काम पूरा करने के लिए जल्द ही यहां संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया।
Ravindra waikar goregaon bmc meeting old age home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 27, 2026 | 10:40 AM
