- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ramdas Athawale Unhappy Seat Sharing Bjp Mumbai Rpi Demand
रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़, बोले-BJP के पास 26 सीटों का प्रस्ताव, कम से कम 15-16 सीटें दें
Ramdas Athawale News: मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे को लेकर रामदास अठावले ने नाराज़गी जताते हुए भाजपा से 26 में से कम से कम 15-16 सीटें RPI को देने की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़
BJP RPI Alliance: महायुति में सीट बंटवारे को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले गुट) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नाराज़गी जताई है। अठावले ने आरोप लगाया कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए चल रही बातचीत में RPI को उचित महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा के पास मुंबई में 26 सीटों का प्रस्ताव है, जिनमें से कम से कम 15 से 16 सीटें RPI को दी जानी चाहिए।
रामदास अठावले ने कहा कि उन्होंने मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए 26 सीटों की सूची भाजपा को सौंपी है और यह सूची भाजपा विधायक अमित साटम को दी जा चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रस्ताव दिया गया है, तो यह स्पष्ट किया जाए कि भाजपा कोटे से RPI को कौन-कौन सी सीटें मिलेंगी। अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी के 73 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं और मुंबई में RPI की संगठनात्मक ताकत मजबूत है।
हमें अलग नहीं किया जाना चाहिए
अठावले ने कहा, “2012 में जब राज ठाकरे की चुनौती थी, तब भी हम भाजपा के साथ खड़े थे, लेकिन आज हमें नजरअंदाज किया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा की पार्टी है और हमें अलग नहीं किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि वंचित बहुजन आघाड़ी के कांग्रेस के साथ जाने के बाद दलित वोटों को महायुति के साथ बनाए रखने के लिए RPI की भूमिका अहम है।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
130 के पार जाएगा पेट्रोल, देश में लगेगा आर्थिक लॉकडाउन! जयंत पाटिल का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज करने के लिए अठावले ने मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का समय मांगा है। इस बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर अठावले की नाराज़गी दूर करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
ये भी पढ़े: प्रणीति शिंदे को सोलापुर में झटका, घोषित उम्मीदवार AIMIM में शामिल, राजनीतिक कारण सामने आया
प्रवीण दरेकर का बयान
भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि रामदास अठावले महायुति परिवार का अहम हिस्सा हैं और उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस विषय पर ध्यान दे रहे हैं और सीटों को लेकर बातचीत अभी जारी है। दरेकर ने स्पष्ट किया कि अठावले द्वारा मांगी गई सीटों पर गंभीरता से चर्चा हो रही है।
दरेकर ने कहा, “अठावले जी की नाराज़गी में भी अपनापन है। वे बड़े जनाधार वाले नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री तक उनके अच्छे संबंध हैं। महायुति में कोई विवाद नहीं है और अठावले को सम्मानजनक भूमिका जरूर दी जाएगी।”
Ramdas athawale unhappy seat sharing bjp mumbai rpi demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












