4 राज्यों में जीतना तय, केरल में भी खिलाएंगे कमल, रामदास आठवले का बड़ा दावा
NDA victory prediction: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के भारी मतदान प्रतिशत ने तय की एनडीए की जीत। महिला आरक्षण बिल और पीएम मोदी के विजन पर टिकीं नजरें।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रामदास आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया)
NDA Victory In 4 States: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने आगामी विधानसभा चुनावों और मतदान के रुझानों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों के चुनावों में से चार में एनडीए (NDA) की जीत निश्चित है, जबकि केरल में भी इस बार परिस्थितियां भाजपा और गठबंधन के अनुकूल दिख रही हैं।
तमिलनाडु में महिला मतदाताओं का भरोसा
आठवले ने तमिलनाडु के मतदान प्रतिशत पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार वहां 85% मतदान हुआ है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु के इतिहास में पहले कभी इतना भारी मतदान नहीं हुआ। इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत का सीधा मतलब है कि जनता बदलाव चाहती है।आठवले के अनुसार, तमिलनाडु की महिला मतदाताओं ने मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले स्टालिन के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है और वे प्रधानमंत्री मोदी के विजन और AIDMK-BJP गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
Chandigarh: Union Minister Ramdas Athawale says, “…The West Bengal election is very important for us. In West Bengal, PM Narendra Modi, Amit Shah and all of us have made great efforts. Not only to remove Mamata Banerjee from there, but also to make Sonar Bangla…”… pic.twitter.com/UaCWyQulEe — IANS (@ians_india) April 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
पश्चिम बंगाल और असम का गणित
पश्चिम बंगाल में हुए 92% भारी मतदान का जिक्र करते हुए आठवले ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि बंगाल की जनता अब हिंसा और डर के माहौल से बाहर निकलकर लोकतंत्र के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल और तमिलनाडु, दोनों ही राज्यों में एनडीए बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। वहीं, असम और पुडुचेरी को लेकर उन्होंने कहा कि वहां हम पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं और सत्ता में वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रामदास आठवले का महाराष्ट्र से यूपी तक का सफर, क्या सफल होगी तुकबंदी?
केरल में भी बदलाव की बयार
केरल की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए आठवले ने कहा कि वर्तमान में वहां एलडीएफ (LDF) की सरकार है, लेकिन अब वहां के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के क्लीयर विजन को समझ चुके हैं। केरल में स्थानीय नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि अब दक्षिण के इस राज्य में भी एनडीए की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। आठवले ने निष्कर्ष निकाला कि 5 राज्यों में से 4 राज्यों (असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल) में एनडीए की सरकार बनना तय है और केरल में भी इस बार आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
