सबूत हैं तो पुलिस को दें… सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर राज ठाकरे पर बरसे राम कदम
Siddhivinayak Temple Donation Scam: सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर राम कदम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सबूत हैं तो पुलिस को सौंपें, सिर्फ मीडिया में बयानबाजी न करें।
- Written By: गोरक्ष पोफली
राज ठाकरे और राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ram Kadam Targets Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गणेश मंदिर के बारे में ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है। अगर राज ठाकरे के पास कोई ठोस जानकारी है, तो उन्हें इसे पुलिस को सौंपना चाहिए।
विधायक राम कदम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राज ठाकरे खुद अक्सर दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है और भगवान गणेश उनके आराध्य देव हैं। गणेश मंदिर के बारे में ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है। अगर उनके पास कोई ठोस जानकारी है, तो उन्हें इसे पुलिस को सौंपना चाहिए। मामले की पूरी जांच की जाएगी।
मीडिया में बयानबाजी सिर्फ सुर्खियां बटोरने का प्रयास
उन्होंने राज ठाकरे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, मीडिया के सामने इस बारे में बात करने से सुर्खियां तो मिल सकती हैं, लेकिन इससे किसी भी मंदिर में ऐसी घटनाओं को रोकने का मकसद पूरा नहीं होगा। पुख्ता जानकारी दिए बिना सिर्फ मीडिया के सामने बोल देना, यह उनका सुर्खियों में आने का प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट
नागपुर पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार: हफ्ते में दूसरी घटना, 16 घंटे की मशक्कत के बाद दबोचा गया बदमाश
भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि: आयुका के शोधकर्ताओं ने मैजेलैनिक ब्रिज में खोजा दुर्लभ तारकीय मंडल
नासिक में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान, महाजन बोले- नशे से दूर रहकर ही बनेगा विकसित भारत
राम कदम ने कुलगाम के आतंकी हमले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, पहलगाम हमले में लोगों को गोली मारने से पहले जिस तरह से उनका धर्म पूछा गया था, वैसी ही एक घटना फिर से सामने आई है। इस मामले की पूरी जांच होगी और हर पहलू को देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब
भाजपा विधायक ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, उसका दुश्मन देश को कड़ा जवाब दिया गया। इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को खत्म कर दिया गया और इस मामले में भी शामिल किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि धर्म या जाति पूछकर किसी की हत्या करना एक बर्बर और घिनौना काम है। ऐसे आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया जाएगा। इन आतंकियों के पीछे जो ताकतें हैं, उन्हें भी माफ नहीं किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाएगा।
