-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ram Kadam Slams Uddhav Thackeray Over Supporting Cjp
कॉकरोचों का समर्थन कर ठाकरे छोटा कर रहे हैं अपना कद, राम कदम बोले- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ चुके हैं उद्धव
- Written By: गोरक्ष पोफली
Ram Kadam On Uddhav Thackeray: शिवसेना यूबीटी द्वारा प्रदर्शन करने पर बीजेपी नेता राम कदम ने पलटवार किया। कदम ने कहा कि ठाकरे परिवार कॉकरोच नाम वाली पार्टी का समर्थन कर अपना कद छोटा कर रहा है।

राम कदम ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ram Kadam Slams Uddhav Thackeray: शिवसेना यूबीटी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसको लेकर भाजपा नेता राम कदम ने शिवसेना यूबीटी पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि कॉकरोच नाम की किसी पार्टी के समर्थन में उद्धव या आदित्य ठाकरे को बोलना पड़े, तो इससे पता चलता है कि उन्होंने अपना कद कितना छोटा कर लिया है। बालासाहेब होते तो ऐसा विचारधार का कभी समर्थन नहीं करते।
बालासाहेब की विचारधारा छोड़ चुके हैं उद्धव
भाजपा विधायक राम कदम ने शिवसेना यूबीटी के प्रदर्शन को लेकर कहा कि पार्टी ने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया है, जिसकी वजह से आज उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे की राजनीति हमेशा अलग पहचान रखती थी और वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। लेकिन पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसके नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ठाकरे परिवार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि किन कारणों से पार्टी कमजोर हुई है और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
Chandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के बड़े-बड़े नेता मातोश्री जाकर बाला साहब ठाकरे से मुलाकात करते थे, लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। वर्तमान नेतृत्व की राजनीतिक दिशा बाला साहब ठाकरे की मूल विचारधारा से अलग हो गई है।
बाला साहब होते तो CJP का साथ कभी नहीं देते
राम कदम ने कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे होते तो वह कॉकरोज जनता पार्टी की विचारधारा का कभी समर्थन नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना यूबीटी राजनीतिक निराशा में ऐसे कदम उठा रही है, जिससे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को नुकसान हो सकता है। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भी राम कदम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गांवों, कस्बों और शहरों में सड़क निर्माण, विकास परियोजनाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष को यही विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकार लगातार नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है, जिससे विपक्ष परेशान है।
यह भी पढ़ें: आंदोलन का श्रेय केवल CJI सूर्यकांत को जाता है, संजय राउत ने कसा तंज, बोले- मुर्दों को जिंदा करने के लिए आभार
मुख्यमंत्री की समर्थकों से अपील
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता ने कहा, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनके जन्मदिन पर को बुके, शॉल या अन्य भेंट न लाए, बल्कि इस दिन जनता के बीच जाकर उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हर साल उनका यही संदेश कार्यकर्ताओं को रहता है कि वे समाजसेवा के कार्यों से जुड़ें और लोगों की मदद करें।
राम कदम ने कहा कि सीएम से प्रेरित होकर घाटकोपर में उन्होंने लगभग 1250 से ज्यादा लोग, जिनके हाथ या पैर टूटे होते हैं, उन्हें कृत्रिम अंग लगाए जाते हैं। इसके अलावा दिव्यांग और मानसिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रहे करीब 1500 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर निशुल्क ऑपरेशन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Ram kadam slams uddhav thackeray over supporting cjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMNick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
Aug 08, 2026 | 06:07 PM‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMPM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
Aug 08, 2026 | 05:57 PMस्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMUP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












