राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई

Maharashtra Politics News: शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने उद्धव ठाकरे की बैठकों और सावरकर विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Shiv Sena spokesperson Raju Waghmare dismissed Raj Thackeray's allegations as baseless
राजू वाघमारे, राज ठाकरेसोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
Updated on

Maharashtra Politics Raju Waghmare Raj Thackeray: शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट पर एक साथ निशाना साधा।

उन्होंने राज ठाकरे के पत्र वाले आरोपों को बेबुनियाद बताया और उद्धव ठाकरे की बैठक पर भी तंज कसा। साथ ही वाघमारे ने वीर सावरकर पर दिए बयानों और चोरी के मामले में सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया।

विपक्ष पर साधा निशाना

राजू वाघमारे ने आईएएनएस से कहा, “ऐसा लगता है कि इस समय राज ठाकरे के पास कोई काम नहीं है। इसलिए ऐसे आरोप लगाने से पहले उन्हें अच्छी तरह सोच-समझ लेना चाहिए था। उन्होंने जो चिट्ठी पढ़कर सुनाई और जिसका जिक्र किया, वह उन्हें किसी ने दी थी। हमें तो यह भी नहीं पता कि वह चिट्ठी असल में हम तक पहुंची भी है या नहीं।

कागज का एक टुकड़ा उठाकर यह दावा करना बहुत आसान है कि किसी ने शिंदे को चिट्ठी लिखी है और उसी के आधार पर आरोप लगा दिए जाएं। इस बारे में हमारे सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टी, सदा सरवणकर जी, पहले ही कह चुके हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। राज ठाकरे अक्सर अधूरी जानकारी के आधार पर ऐसे बयान देते रहते हैं।”

वाघमारे ने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कहा, “विपक्ष के पास इस समय बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके पास बस यही मुद्दे हैं। हाल ही में हुई चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, एसआईटी बनाई गई है और जांच चल रही है। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसे पकड़ा जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार यह बात पहले ही साफ कर चुकी है।”

Shiv Sena spokesperson Raju Waghmare dismissed Raj Thackeray's allegations as baseless
बालासाहेब से कितने अलग हैं उद्धव ठाकरे? कैसे बदली शिवसेना की राजनीति, रिमोट कंट्रोल से MVA सरकार तक की कहानी

उद्धव ठाकरे की बैठक पर भी की टिप्पणी

शिवसेना प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे की हालिया बैठक पर भी तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी बैठकों में कार्यकर्ताओं की संख्या पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि इसी कारण अब युवा पीढ़ी, विशेषकर ‘जेन जी’, को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वाघमारे का कहना था कि हाल के आंदोलन के बाद विपक्ष को युवाओं की एकजुटता का एहसास हुआ है, जबकि युवाओं की भागीदारी उनके अपने मुद्दों और उद्देश्यों पर आधारित थी।

वीर सावरकर विवाद पर भी रखी राय

वीर सावरकर को लेकर हुए विवाद पर वाघमारे ने कहा, “सबसे पहले तो, अगर कोई सम्मानित वीर सावरकर जी के बारे में गलत बयान देता है, तो वह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही हैं। दूसरी बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में जो कहा, वह बहुत सही बात थी। कभी-कभी लोग गलतियां कर बैठते हैं, लेकिन ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए। किसी की मां या किसी बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।”

Navbharat Live
navbharatlive.com