ईरान का साथ न देकर भारत ने की गलती? राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बताया क्या होगा अंजाम

Raj Thackeray Gudi Padwa Rally: राज ठाकरे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला। 'ईरान का साथ न देना भारत की गलती'। महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ के कर्ज और युवाओं की इंस्टाग्राम लत पर जताई चिंता।
Raj Thackeray slams PM Modi over India's stand on Iran-Israel war. Warns of future consequences. Highlights Maharashtra's ₹11 lakh cr debt and warns youth about Instagram addiction.
राज ठाकरे और पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Israel War India Stand: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान का साथ न देकर बड़ी गलती की है। इसके नतीजे भविष्य में देखने को मिलेंगे और भारत को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला है कि युवाओं को मोबाइल के मनोरंजन में उलझा दिया गया है, ताकि सरकार से कोई सवाल पूछ न सके।

राज ठाकरे दादर के छत्रपति शिवाजी पार्क मैदान में गुढ़ी पाड़वा के अवसर पर पार्टी स्थापना दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे। शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे से गठबंधन के बाद मनसे की यह पहली रैली थी। राज ने ईरान-इजरायल युद्ध पर कहा कि आज गैस की समस्या खड़ी हो गई है। तेल ईरान से आता था। ईरान हमें कच्चा तेल रुपये की करेंसी में दे रहा था।

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और ईरान पर हो रहे हमले के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला। ईरान कश्मीर के मुद्दे को लेकर हमेशा हमारे पक्ष में खड़ा रहा। ईरान कई वर्षों से भारत का साथ दे रहा है। ईरान पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं, भारत को उसका साथ देना चाहिए था। इसका भविष्य में परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

इंस्टाग्राम से बाहर निकलो

राज ठाकरे ने कहा कि आज शहरों की हालत खराब हो गई है। शहरों का आकार बिगड़ गया है। कोई भी कहीं भी आकर इमारते बना सकता है, किसी को भी किसी भी तरह की इमारत बनाने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन में हमें गुश रखा है। ताकि लोग जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल न पूछे।

एक विचित्र परिस्थिति में देश अटका हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन के इंस्टाग्राम से बाहर आओ। राज ने कहा कि हम महाराष्ट्र के लिए खड़े है। महाराष्ट्र को फिर वही गौरव दिलाने के लिए भविष्य में हम सत्ता में आएंगे। यह मेरा पक्का आत्मविश्वास है।

महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज

राज ठाकरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के कार्यकाल में महाराष्ट्र पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। अब राज्य पर कर्ज बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तीन बार किसानों को कर्ज माफी दी जा चुकी है, फिर भी सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रही हैं। कोस्टल रोड आम लोगों के लिए नहीं बल्कि चाहरी लोगों के अंदर आने का रास्ता है। सभी शहरों की जमीनें जा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com