महाराष्ट्र में बैलेट पेपर के लिए चुनाव बहिष्कार के राज ठाकरे के फॉर्मूले को सुप्रिया सुले और उद्धव का समर्थन
Maharashtra Politics: बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए राज ठाकरे की मतदान बहिष्कार की सलाह का सुप्रिया सुले और उद्धव ठाकरे ने किया समर्थन। 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में उठेगा यह मुद्दा।
- Written By: रूपम सिंह
सुप्रिया सुले और राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics Supriya Sule: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मुद्दा जोर पकड़ रहा है। राज्य में विधान परिषद की स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव ने पूरे सियासी माहौल को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच ‘मनसे’ प्रमुख राज ठाकरे ने बैलेट पेपर पर चुनाव न होने तक मतदान बहिष्कार की सलाह दी है। उल्लेखनीय यह है कि राकां शरदचंद्र पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने राज के सलाह का समर्थन किया है।
उन्होंने इस मुद्दे को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में उठाने की बात कही है। महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनावों को लेकर इस समय सियासी पारा पूरी तरह गरमाया हुआ है। राज्य में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ (मविआ) के उम्मीदवारों के ऐन वक्त पर नामांकन वापस लेने के बाद
‘महायुति’ के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है, जिसे लेकर विपक्ष ने बड़े पैमाने पर हॉर्स ट्रेडिंग (घोड़ा बाजार) के आरोप लगाए हैं। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। इससे राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
उद्धव ठाकरे की भी सहमति
मनसे प्रमुख राज से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान राजनीतिक और गैर-राजनीतिक मुद्दों पर लंबी चर्चा करने के बाद राउत ने मीडिया को बताया कि ठाकरे का मानना है कि जब तक देश में बैलेट पेपर के जरिए मतदान की व्यवस्था वापस नहीं लौटती, तब तक विपक्षी दलों को एकजुट होकर चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार करना
चाहिए। राउत ने इस बात की पुष्टि भी की है कि राज ठाकरे के इस सुझाव से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अपनी सहमति जताई है। इस साझा रुख के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में ईवीएम बनाम बैलट पेपर का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार की खाली सीट से राज्यसभा जा सकते हैं छगन भुजबल, नवनीत राणा की दावेदारी हुई कमजोर
कल ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक
राज ठाकरे और संजय राउत के बीच हुई इस चर्चा को लेकर जब राकां नेता सुप्रिया सुले से उनकी राय मांगी गई, तो उन्होंने इस विचार की सराहना की। सुले ने कहा कि राज ठाकरे द्वारा दिया गया सुझाव अच्छा है। आगामी 8 जून को दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की एक अहम बैठक होने जा रही है। उन्होंने बैठक में देश के सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं के सामने चुनावों के बहिष्कार की इस रणनीति और भूमिका पर विस्तार से चर्चा करेंगी।
