Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी

Student protest Bollywood Support: छात्र प्रदर्शन पर करीना कपूर खान और सारा अली खान ने प्रतिक्रिया दी। दोनों अभिनेत्रियों ने कहा- युवाओं की आवाज को नजरअंदाज न करें सरकार।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:44 PM

करीना कपूर खान और सारा अली खान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kareena Kapoor And Sara Ali Khan Support Students Protest: बॉलीवुड सितारे इन दिनों देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। पहले जहां कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी, वहीं अब करीना कपूर खान, और सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं दी है।

दानों अभिनेत्रियों ने अलग-अलग शब्दों में छात्रों का समर्थन किया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बना रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

ईमानदारी और योग्यता का सम्मान जरूरी

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, मैं पिछले कुछ दिनों से इस बारे में सोच रही थी, लेकिन अब और चुप नहीं रह सकती। इतने सारे युवाओं की आवाज, जो सुने जाने की मांग कर रही है, उसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए। हम सभी जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या मतलब होता है। शिक्षा उसे आत्मविश्वास देती है, उम्मीद देती है और परिवारों को यह भरोसा दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है। लेकिन शिक्षा तभी काम करती है, जब बच्चों का उस पर भरोसा हो। और यह भरोसा उसी पल टूट जाता है, जब उन्हें लगने लगता है कि ईमानदारी, मेहनत और योग्यता की कोई कीमत नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद

हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला

1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से भी मिलेगी निजात

भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें

जब पूरी पीढ़ी आवाज उठाए तो सुनना हमारी जिम्मेदारी

उन्होंने आगे लिखा, किसी भी बच्चे को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसकी मेहनत काफी होगी या नहीं। उन्हें ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिस पर वे भरोसा कर सकें, जहां योग्यता को महत्व मिले, मेहनत का सम्मान हो और हर बच्चे को बराबरी का मौका मिले।

यह कोई बड़ी मांग नहीं है, बल्कि मामूली सी उम्मीद है। जब पूरी एक पीढ़ी अपने भविष्य के लिए एक साथ आवाज उठाती है, तो उन्हें सुनना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे बच्चे हमें उतनी ही गंभीरता से देख रहे हैं, जितना हम उन्हें देखते हैं। आज हम जिस तरह प्रतिक्रिया देंगे, वही उन्हें बताएगा कि निष्पक्षता और भरोसा सच में मौजूद हैं या सिर्फ शब्द हैं। वे सिर्फ कल की तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि वही हमारा आने वाला कल हैं।

सारा अली खान का छात्रों को समर्थन

सारा अली खान ने भी छात्रों के समर्थन में इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं और उनका भविष्य पूरे देश के दिल से जुड़ा हुआ है। उनका संकल्प एक ऐसी शांत लेकिन अटूट लौ की तरह है, जो हमें यह याद दिलाता है कि सच्ची देशभक्ति उन बहादुर दिलों में बसती है, जो अपने विश्वास के लिए खड़े होने का साहस रखते हैं। बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उनकी उम्मीद, उनका साहस और उनका दृढ़ निश्चय हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें: बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ

उन्होंने आगे कहा, हमें उनकी बात खुले दिल से सुननी चाहिए, उनकी परवाह करनी चाहिए और उनके साथ चलना चाहिए। उनके सपने हमारे सपनों से जुड़े हुए हैं और हमारे सपने भी उन्हीं के भविष्य में बसते हैं। एक आशावादी देशभक्त के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार उन्हें न्याय देगी। जय हिंद।

Kareena kapoor and sara ali khan support students protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:44 PM

Topics:  

  • Kareena Kapoor Khan
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Sara Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.