Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में रेल यात्रियों को मिलेगा ताजा भोजन, 2 साल में बनेंगे 3 बड़े क्लस्टर किचन

Train Food Service: मुंबई में रेलवे का ‘मुंबई बेस किचन नेटवर्क’ तेजी से बढ़ रहा है। शहर में 7 क्लाउड किचन चल रहे हैं, जबकि 2027 तक तीन बड़े क्लस्टर किचन शुरू होंगे। इससे ट्रेनों में ताजा भोजन मिलेगा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 01, 2025 | 12:28 PM

क्लस्टर किचन (सोर्स: सोशलम मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Cluster Kitchen Network: लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को समय पर और बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से शुरू किया गया ‘मुंचई बेस किचन नेटवर्क’ अब तेजी से विस्तार कर रहा है। मुंबई शहर में फिलहाल 7 क्लाउड किचन संचालन में हैं, जबकि 3 बड़े क्लस्टर किचन अगले दो वर्षों में तैयार किए जाएंगे। यह कदम न सिर्फ रेलवे खानपान सेवा को आधुनिक बनाएगा, बल्कि रोजाना लाखों यात्रियों को बेहतर सुविधा भी देगा।

मुंबई के मौजूदा क्लाउड किचन बोरीवली, चेंबूर (दो यूनिट), ठाणे पूर्व, शिवडी पूर्व, पवई और कुर्ला में स्थित हैं। इनमें से कई 2024 से कार्यरत हैं। चेंबूर की पहली यूनिट जुलाई 2024 में, पवई और सिवरी अगस्त 2024 में, ठाणे (ईस्ट) और चेंबूर की दूसरी यूनिट सितंबर 2024 में तथा कुर्ला यूनिट अगस्त 2024 में शुरू हुई।

किचनों की अलग-अलग क्षमता

बोरीवली का किचन सबसे हाल ही में नवंबर 2025 में शुरू हुआ है। इन किचनों की क्षमता भी अलग-अलग है। बोरीवली और ठाणे (ईस्ट) प्रतिदिन लगभग 50 भोजन तैयार करते हैं, जबकि चेंबूर की यूनिटें क्रमशः 300 और 800 भोजन की आपूर्ति करती हैं। पवई से 500 भोजन तैयार होते हैं।

वहीं शिवडी (ई) और कुर्ला किचन सबसे बड़े हैं, जो प्रतिदिन 4,500 भोजन तैयार कर रहे हैं। ये सभी मिलकर राजधानी, दूरंतो, वंदे भारत, शताब्दी और मेल/एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति कर रहे हैं।

दैनिक भोजन क्षमता

  • बोरीवली- 50 यात्री
  • ठाणे (ई)- 50 यात्री
  • चेबूर-1- 300 यात्री
  • चेंबूर-2- 800 यात्री
  • पवई- 500 यात्री
  • शिवडी (ई)- 4,500यात्री
  • कुर्ला- 4,500 यात्री

गुणवत्ता वाला भोजन पहुंचाना बनी बड़ी चुनौती

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रीमियम ट्रेनों में समय पर गुणवत्ता वाला भोजन पहुंचाना चुनौती बनता जा रहा है। इसी कारण तीन बड़े क्लस्टर किचन की योजना तैयार की गई है, जिन्हें 2026 और 2027 तक चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इन किचनों के शुरू होने से मौजूदा नेटवर्क पर दबाव कम होगा और बड़े पैमाने पर केंद्रीकृत भोजन उत्पादन संभव होगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबई का दम घोंट रही हवा! AQI 104 पार, विशेषज्ञों ने बताया कौन है इसका जिम्मेदार

इस आधुनिक मॉडल के जरिए रेलवे न केवल भोजन की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रख सकेगा, बल्कि ट्रेन में चढ़ते ही यात्रियों को ताजा और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में भी बड़ी सफलता मिलेगी आने वाले दो वर्षों में क्लस्टर किचनों का संचालन शुरू होने के बाद मुंबई रेलवे खानपान सेवाओं की संरचना पूरी तरह बदलने की उम्मीद है।

Railways cloud kitchen network expansion in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 12:28 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव: 4 प्रभागों का चुनाव स्थगित, मतगणना की तैयारियां शुरू!

2

गड़चिरोली में 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, कुख्यात कुमली ने भी किया आत्मसमर्पण, मिली बड़ी सफलता

3

MMR में रेलवे का मेगा विस्तार, 4 टर्मिनस पर बनेंगे 20 नए प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

4

पुणे में 2 लैब टेक्नीशियन की रहस्यमयी मौत से हड़कंप! एक शव रेलवे ट्रैक पर तो दूसरा घर में मिला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.