Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी बंगले पर महायुति में कलह: रायगढ़ बंगले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का कब्जा, सचिन अहीर को नहीं मिला आवास

Raigad Bungalow Controversy: विधान परिषद उपसभापति सचिन अहीर को संवैधानिक पद के बावजूद सरकारी बंगला न मिलने से महायुति में विवाद गहरा गया। बिना मंत्री पद रवींद्र चव्हाण के बंगला मिलने से नाराजगी बढ़ी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 17, 2026 | 11:47 AM

सचिन अहीर व रवींद्र चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sachin Ahir Vs Ravindra Chavan Bungalow Controversy: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में अब सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर नया सियासी घमासान शुरू हो गया है। विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर अपने संवैधानिक पद का हवाला देते हुए अपने सरकारी आवास को लेकर परेशान हैं। इससे महायुति में फिर से खींचतान शुरू हो गया है।

अहीर ने महायुति सरकार से अपने आवास का अधिकार मांगा है। जबकि किसी संवैधानिक पद पर न रहते हुए भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सरकारी बंगले रायगढ़ में पिछले डेढ़ साल से रह रहे हैं। इसे लेकर महायुति सरकार में तनातनी शुरू हो गई है।

ठाकरे गुट छोड़ शिंदे के खेमे में आए सचिन अहीर

विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर ने अपने संवैधानिक पद का हवाला देते हुए अपने रहने का अधिकार मांगा है। दो सप्ताह पहले उषा ठाकुर के नेतृत्व में शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने के बाद, अहीर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना में शामिल हुए थे। अहीर ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के बावजूद उन्हें घर नहीं दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर की जलापूर्ति योजना को गति: CM फडणवीस ने बुलाई बैठक; दूसरे दिन भी टैंकर ठप रहने से हाहाकार

पंढरपुर मंदिर में VIP दर्शन पर बवाल! मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को एंट्री, सुधीर मुनगंटीवार को रोका

मुंबई के पारसी डेयरी फार्म पर FDA की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड; 45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त

नेताओं के गिरेबान तक पहुंचे हैकर्स, शाइना एनसी का व्हाट्सऐप हुआ हैक, पुलिस की सुस्ती पर उठाया सवाल

चव्हाण वर्तमान में मंत्री नहीं

सचिन अहीर ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। शिंदे ने जल्द ही पार्टी नेतृत्व को एक बंगला देने की बात कही है। मामला मालबार हिल स्थित रायगढ़ बंगले को लेकर है जहां बीजेपी के रविंद्र चव्हाण रह रहे हैं। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

चर्चा है कि सचिन अहीर को बंगला देने से मना कर दिया गया है। उन्हें सरकारी बंगले के बजाय फ्लैट देने की मंजूरी दी गई है। हालांकि उन्होंने अभी तक फ्लैट स्वीकार नहीं किया है। पहले उन्हें बतौर उपसभापति रायगढ़ बंगला मंजूर हुआ था। लेकिन उन्हें एक फ्लैट अलॉट किया, जिसे उन्होंने लेने से इनार कर दिया। बंगला ‘रायगढ़ जो सरकारी बंगला है, जिसमें पूर्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण रह रहे हैं। दिलचस्प बात है कि चव्हाण वर्तमान में मंत्री नहीं बल्कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें:- पंढरपुर मंदिर में VIP दर्शन पर बवाल! मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को एंट्री, सुधीर मुनगंटीवार को रोका

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उठाएंगे मुद्दा

सचिन अहीर को पूर्व उपसभापति नीलम गोरहे का बंगला मिलने वाला था। लेकिन उनके शपथ लेने से पहले यह बंगला विधानसभा के उपाध्यक्ष अन्ना बनसोडे को अलॉट कर दिया गया। तो सामान्य प्रशासन विभाग ने एक फ्लैट को मंजूरी दी है। हालांकि, अहीर अभी तक फ्लैट में शिफ्ट नहीं हुए है। इस मामले को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार में उठाएंगे।

Raigad bungalow controversy mahayuti tussle sachin ahir vs ravindra chavan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 11:47 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Ravindra Chavan
  • Sachin Ahir
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.