मुंबई के पारसी डेयरी फार्म पर FDA की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड; 45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त
Mumbai Tukaram Mundhe News: मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर मशहूर पारसी डेयरी फार्म का लाइसेंस निलंबित। एफडीए ने कार्रवाई कर 45.78 लाख रुपये का मिलावटी दुग्ध स्टॉक जब्त किया।
- Written By: रूपम सिंह
FDA की बड़ी कार्रवा , दुग्ध स्टॉक जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Parsi Dairy Farm FDA Action: अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मुंबई के प्रतिष्ठित पारसी डेयरी फार्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन और स्वच्छता में कमी पाए जाने के कारण की गई है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर पूरे राज्य में मिलावटखोरों और गुटखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मरीन ड्राइव स्थित पारसी डेयरी फार्म पर एफडीए की टीम ने कार्रवाई की है। गंभीर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए एफडीए ने यह सख्त कदम उठाया है। बीते दिनों एफडीए ने मुंबई के चर्चगेट स्थित मशहूर ‘के रुस्तम एंड कंपनी आइसक्रीम पार्लर का भी लाइसेंस रद्द कर दिया था।
वहां मक्खियों, जिंदा चूहों और एक्सपायर्ड उत्पादों जैसी गंभीर खामियां पाई गई थी। जोगेश्वरी में नकली साबून बनाने वाले कारखाने पर छापा मारकर 11 लाख रुपये का नकली उत्पाद जब्त किया गया है। गोरेगांव पश्चिम के प्रेमनगर में दूध की थैलियों में छेड़छाड़ करके बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोवंडी में एक डेयरी
सम्बंधित ख़बरें
नेताओं के गिरेबान तक पहुंचे हैकर्स, शाइना एनसी का व्हाट्सऐप हुआ हैक, पुलिस की सुस्ती पर उठाया सवाल
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात: 5 लाख के विवाद में मां की हत्या, 14 महीने के मासूम को जिंदा नदी में फेंका
छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप
नासिक कुंभमेला 2027 के लिए ‘कुंभ स्किलिंग प्रोजेक्ट’ मंजूर: 4,300 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार
व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई एफडीए ने राज्यव्यापी छापेमारी के दौरान लगभग 190 करोड़ रुपये का मिलावटी और प्रतिबंधित खाद्य सामग्री जब्त की है। इसके तहत कुल 16 गिरफ्तारियां और 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त
पूरे राज्य में दूध और दुग्ध उत्पादों पर कार्रवाई की गई है। कुल 2,317 लीटर दूध, मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 30 लीटर रिफाइंड खाने का तेल और 6,849.25 किलो दूध से बने उत्पाद जब्त किए गए है।
इस स्टॉक की कीमत 45,78,396.40 रुपये बताई जा रही है। अकोला शहर में बैन खाने की चीजें बनाने वाली एक फैक्ट्री से 1.23 करोड़ रुपये का स्टॉक जब्त किया गया है। कुल 57 होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों की जांच की गई और 27 को सुधार नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप
एफडीए ने नागरिकों के लिए एक एआई-आधारित शिकायत पोर्टल लॉन्च किया है। मिलावटी खाद्य पदार्थ और नकली दवाओं की शिकायतें अब मराठी, हिंदी या अंग्रेजी में केवल बोलकर आसानी से दर्ज की जा सकेगी। इसे एआई एक लिखित शिकायत में बदल देगा। इस नई तकनीक में नागरिकों को शिकायते टाइप करने की आवश्यकता नहीं है।
