Pune Nasrapur Minor Case: पुणे रेप-मर्डर केस पर सियासत तेज, वर्षा गायकवाड ने सरकार पर साधा निशाना
Pune Nasrapur Minor Case: पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले पर सियासत तेज हो गई है। वर्षा गायकवाड ने सरकार पर सवाल उठाए, वहीं अदिति तटकरे ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
वर्षा गायकवाड़ और अदिति तटकरे ने पुणे रेप-मर्डर केस पर दी प्रतिक्रिया (सौ. सोशल मीडिया )
Varsha Gaikwad On Pune Nasrapur Minor Case: मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने सरकार पर रविवार को निशाना साधते कहा कि पुणे में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना बहुत ही शर्मनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, ऐसे नराधम को फांसी देनी चाहिए, यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं है।
महिलाओं पर जुल्म की घटनाएं हर दिन हो रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घटना के बाद सख्त एक्शन लेना चाहिए, लेकिन वे विपक्ष को लेकर राजनीति करने की बात कह कर मामला टाल देते हैं। असल में सरकार और पुलिस अपराधियों पर अपनी पकड़ खो चुकी है।
ऐसी घटनाएं सरकार की बड़ी नाकामी
सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं सरकार की बड़ी नाकामी है। यह और भी निंदनीय है, जब हजारों लोग अपराधी को सख्त सजा देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे तो फडणवीस की पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
नसरपुर केस में आरोपियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश
नसरपुर में हुई अमानवीय और घिनौनी घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने पीड़ित लड़की के परिवार से संपर्क किया हैं। मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि वे आरोपियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश करेंगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Thane Kharigaon Toll: खारीगांव टोल प्लाजा फिर शुरू करने की तैयारी, NCP का विरोध तेज
विशेष लोक अभियोजक
साथ ही एक विशेष लोक अभियोजक के जरिए यह पक्का करने की पूरी कोशिश की जाएगी कि आरोपी को मौत की सजा मिले। मंत्री तटकरे ने स्थानीय विधायक शंकर मांडेकर के जरिए गांव वालों से बातचीत की। इस मुश्किल समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
