पुणे भूमि सौदा विवाद: डिप्टी CM अजित पवार ने किया खंडन, बोले- दूर-दूर तक कोई संंबंध नहीं…
Ajit Pawar: अजित पवार ने पार्थ पवार से जुड़े मुंडवा-कोरेगांव पार्क भूमि सौदे में अपना कोई संबंध न होने का दावा किया और सीएम फडणवीस द्वारा दिए गए जांच के आदेश का समर्थन किया।
- Written By: पूजा सिंह
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सौ.सोशल मीडिया)
Pune Land Deal Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के मुंडवा-कोरेगांव पार्क में अपने बेटे पार्थ पवार से जुड़े बहुमूल्य भूमि सौदे को लेकर दावा किया है। अजित पवार ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए खुद को इस मामले से अलग करते हुए कहा कि उनका इस सौदे से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से आदेशित जांच का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा करना उनका अधिकार है। अजित पवार ने दावा किया कि मैंने आज तक कभी भी अधिकारियों को यह निर्देश नहीं दिया कि मेरे करीबी या दूर के रिश्तेदारों को लाभ मिले। मैंने कभी भी अधिकारियों को बुलाकर कोई आदेश नहीं दिया है।
उपमुख्यमंत्री होने के नाते, मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहता हूं कि अगर कोई मेरे नाम का इस्तेमाल गलत काम करने के लिए करता है या ऐसा कुछ करता है जो नियमों के अनुसार नहीं है, तो मैं उनका समर्थन नहीं करूंगा। मैं कानून और नियमों के दायरे में काम करने वाला व्यक्ति हूं।
सम्बंधित ख़बरें
अब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
महाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
अजित पवार ने आरोपों का किया खंडन
उन्होंने कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर काम करते हैं। जब एक परिवार के बच्चे वयस्क हो जाते हैं, तो वे अपने तरीके से व्यवहार करते हैं, लेकिन मैंने इसके लिए किसी अधिकारी को नहीं बुलाया है, न ही मेरा इससे कोई संबंध है। मैं संविधान और कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि दूसरे भी कानून के अनुसार काम करें। इसलिए, मैं इस मामले पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद कल बात करूंगा।
ये भी पढ़ें: बेटे पार्थ के जमीन घोटाला मामले में डिप्टी CM अजित पवार का पहला बयान, बोले- मैं खुद…
सीएम ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैंने इस मामले से संबंधित सभी जानकारी मांगी है। मैंने राजस्व विभाग, पंजीकरण और भूमि अभिलेख महानिरीक्षक से सभी जानकारी मांगी है। मैंने उचित जांच के आदेश भी दिए हैं। जो मुद्दे सामने आ रहे हैं, वे गंभीर हैं। इसलिए, हमें सही जानकारी मिलने के बाद ही इस बारे में बात करनी चाहिए। आज जानकारी मिलने के बाद, हम सरकार की अगली कार्रवाई के बारे में दिशा स्पष्ट करेंगे।”
