Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में तारिक रहमान की जीत पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, जानें भारत से रिश्तों को लेकर क्या कहा

Priyanka Chaturvedi Statement: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और तारिक रहमान की जीत का स्वागत किया। साथ ही मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 13, 2026 | 03:05 PM

प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Chaturvedi On Bangladesh Election: शिवसेना (यूबीटी) की फायरब्रांड सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बांग्लादेश के हालिया चुनावी घटनाक्रम और भारत की आंतरिक राजनीति को लेकर बड़े बयान दिए हैं। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक तरफ पड़ोसी देश बांग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली की उम्मीद जताई, वहीं दूसरी तरफ भारतीय संसद के हालिया सत्र को संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार दिया।

बांग्लादेश में ‘रहमान युग’ और भारत से उम्मीदें

बांग्लादेश के चुनावों में तारिक रहमान की जीत और उनकी नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं तारिक रहमान को इस बड़ी जीत पर शुभकामनाएं देती हूं। बांग्लादेश ने एक लंबे संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह देश में पूर्ण लोकतंत्र बहाल करेंगे और भारत के साथ हमारे पुराने व मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि भारत को उम्मीद है कि नई सरकार पाकिस्तान जैसे देशों के नकारात्मक प्रभाव से दूर रहेगी, जिससे दक्षिण एशिया में शांति बनी रहे। उन्होंने भरोसा जताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार और कूटनीतिक संबंध फिर से गति पकड़ेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश में ‘गेम’ पलटा! अब बनेगी ‘राज्यसभा’, PM की कुर्सी पर 10 साल की लिमिट, जानें क्या है जुलाई चार्टर?

बांग्लादेश चुनाव: बॉर्डर के पास जमात-ए-इस्लामी की बड़ी जीत, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, क्या बढ़ेगी टेंशन?

बांग्लादेश में BNP की जीत पर शायना एनसी ने तारिक रहमान को दी बधाई, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत, सुखदेव भगत ने जताई अल्पसंख्यकों की बेहतरी की उम्मीद

संसद सत्र पर सरकार को घेरा

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ प्रियंका चतुर्वेदी ने घरेलू राजनीति और संसद के कामकाज पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए संसद सत्र की आलोचना करते हुए इसे ‘इतिहास का सबसे दागदार सत्र’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान हर लोकतांत्रिक नियम का उल्लंघन किया गया और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की गई।

चतुर्वेदी ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता (LoP) को बोलने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री ने महिला सांसदों पर अनुचित आरोप लगाए और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां पैदा हुईं। उन्होंने आगे कहा कि एक सांसद द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा बेहद शर्मनाक थी। पूर्व सेना प्रमुख की किताब पर एफआईआर दर्ज करने के मामले को भी उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

यह भी पढ़ें:- नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027: मानसून से निपटने को टेंट सिटी होगी पूरी तरह ‘स्टॉर्म प्रूफ’, AI से संभलेगी भीड़

आगामी बजट और जवाबदेही की मांग

प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से जवाबदेही मांगते हुए कहा कि पिछले बजट की घोषणाओं का क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट सत्र में केवल घोषणाएं नहीं होंगी, बल्कि संसदीय समितियां आवंटित धनराशि के सही उपयोग पर व्यापक चर्चा करेंगी।

Priyanka chaturvedi congratulates tariq rahman bangladesh election slams parliament session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 01:25 PM

Topics:  

  • Bangladesh Election
  • Priyanka Chaturvedi
  • Shiv Sena UBT
  • Tarique Rahman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.