-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Prince Edward Of England Met Governor Discussed Increasing India Uk Cooperation
Mumbai News: इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड की राज्यपाल से मुलाकात, भारत-ब्रिटेन सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्तमान में मुंबई की यात्रा पर आए ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की।

इंग्लैंड के प्रिंस एडवर्ड की राज्यपाल से मुलाकात। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: वर्तमान में मुंबई की यात्रा पर आए ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। रानी एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के सबसे छोटे पुत्र तथा किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई प्रिंस एडवर्ड ने भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत होते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक बढ़ाने की इच्छा भी जाहिर की।
उन्होंने बताया कि वे इंग्लैंड के बाथ विश्वविद्यालय के मानद कुलपति हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग भारत और ब्रिटेन, दोनों देशों के लिए लाभदायक होगा। व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रिंस एडवर्ड ने कहा कि कक्षा के बाहर होने वाला शिक्षण भी जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
भारत में क्रिकेट की ‘अभूतपूर्व’ वृद्धि का उल्लेख
भारत में क्रिकेट की ‘अभूतपूर्व’ वृद्धि का उल्लेख करते हुए, उन्होंने बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत की प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि वे रविवार शाम को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच के टॉस के समय उपस्थित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
भारत और इंग्लैंड विश्व की 2 महान लोकतांत्रिक शक्तियां
कॉमनवेल्थ खेल महोत्सव के अलावा, कॉमनवेल्थ व्यापार महोत्सव और सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने की संकल्पना पर भी चर्चा हुई। प्रिंस एडवर्ड का स्वागत करते हुए, राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड विश्व की दो महान लोकतांत्रिक शक्तियां हैं।
‘घर जैसा’ महसूस होता है लंदन में
उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों को अन्य देशों की तुलना में लंदन में ‘घर जैसा’ महसूस होता है। उन्होंने उच्च शिक्षा को दोनों देशों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि भारतीय छात्रों के लिए इंग्लैंड की शिक्षा प्रणाली में समायोजित होना अपेक्षाकृत आसान होता है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन
राज्यपाल ने हरित ऊर्जा, औषधि निर्माण और अस्पताल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में इंग्लैंड से भारत को लाभ मिलने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की अस्पताल प्रबंधन प्रणाली बेहतरीन है, और भारत इसमें इंग्लैंड से सीख सकता है। राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में, राज्यपाल ने कहा कि वे महाराष्ट्र के कुलपतियों को इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
मुक्त व्यापार समझौते की आवश्यकता पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभर रहा है, और भारत-ब्रिटेन के बीच मजबूत व्यापार संबंध अन्य क्षेत्रों में सहयोग को भी प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने में सहयोग
राज्यपाल ने यह भी कहा कि भारत में क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल भी बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने इंग्लैंड से भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की। इस बैठक में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त हरजिंदर कांग, ड्यूक के निजी सचिव एलेक्स पॉट्स और राजनैतिक व द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख जॉन निकेल भी उपस्थित थे।
Prince edward of england met governor discussed increasing india uk cooperation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMबच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














