Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन की शुरुआत

Dhan-Dhanya Krishi Yojana:प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारंभ अंधेरी (पश्चिम) के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान में किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 11, 2025 | 07:57 PM

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन की शुरुआत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारंभ अंधेरी ( पश्चिम ) स्थित यारी रोड स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान में शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित एनएएससी परिसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण से जुड़ा रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ. एन. पी. साहू ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे उपस्थित रहे। डॉ. साहू ने संस्थान की भूमिका, मत्स्य क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान व क्षमता निर्माण पर प्रकाश डाला और महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं की सराहना की। नितेश राणे ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत का मत्स्य क्षेत्र आत्मनिर्भर, सशक्त और आधुनिक बने।

मात्स्यिकी को कृषि के समकक्ष दर्जा मिलने को ऐतिहासिक कदम

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मत्स्य, जल परिवहन और तटीय विकास के क्षेत्र में जो ठोस पहल की हैं, वे प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने मात्स्यिकी को कृषि के समकक्ष दर्जा मिलने को ऐतिहासिक कदम बताया और केंद्र व राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मछली पकड़ना केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि कौशल, धैर्य और नवाचार का संगम है और महाराष्ट्र सरकार मछुआरों की आय और सम्मान बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विशेष संवाद सत्र

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान के वैज्ञानिकों ने नई योजनाओं के प्रमुख उद्देश्यों पर जोर दिया, जिनमें उत्पादकता वृद्धि, डिजिटल साक्षरता, महिला सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शामिल हैं। एक विशेष संवाद सत्र मन की बात मछुआरों और मत्स्य कृषकों के साथ किया गया, जिसमें किसानों और मछुआरों ने अपने अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़े: CM फडणवीस से मुलाकात करेंगे संजय राउत! पत्र लिखकर मांगा समय, महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल

कुल बजट 42,000 करोड़

राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ की गई योजनाओं में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भर मिशन प्रमुख हैं, जिनका कुल बजट 42,000 करोड़ है। समापन पर डॉ. स्वदेश प्रकाश, प्रधान वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान नवाचार, समावेशिता और उत्कृष्टता के माध्यम से भारत के मत्स्य क्षेत्र की प्रगति हेतु सतत प्रयासरत रहेगा।

 

Prime ministers dhan dhanya agriculture scheme national pulses mission launched

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 07:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Narendra Modi
  • Nitesh Rane

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai की आबोहवा बिगड़ी; धूल, नमी और धुआं बने प्रदूषण के बड़े कारण

2

Mumbai: 26/11 हमले के 17 साल बाद भी समुद्री सुरक्षा कमजोर, 23 पेट्रोल बोट्स खराब

3

Mumbai: 58,754 करोड़ की सी लिंक परियोजना को सरकार की हरी झंडी, बढ़ेगा कनेक्टिविटी

4

Ghatkopar में अवैध ऑटो स्टैंड से स्टेशन रोड जाम, RTO-पुलिस की अनदेखी पर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.