-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Writes To Maharashtra Cm Devendra Fadnavis Seeks Time To Meet Him
CM फडणवीस से मुलाकात करेंगे संजय राउत! पत्र लिखकर मांगा समय, महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। इससे महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Wrote A Letter To CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं। मुंबई महानगरपालिका के साथ ही जिला परिषदों, नगरपालिकाओं और अन्य महानगरपालिकाओं के आगामी चुनावों की तारीखों की घोषणा अब जल्द होने वाली है।
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के साथ संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मिलने का अनुरोध किया है। इससे राज्य के सियासत में भूचाल आ गया है। सियासी गलियारों में भाजपा शिवसेना एक होने समेत तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
राउत ने फडणवीस को क्यों लिखा पत्र?
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पहल के पीछे किसी भी राजनीतिक मंशा को नकारते हुए कहा कि उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना और चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड
संजय राउत ने अपने पत्र और आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर कुछ शंकाएं और सवाल उठाए गए हैं। इस बैठक का उद्देश्य संविधान के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों को सुनिश्चित करना है।
निवडणूक आयोगाला भेटणे ही आता एक औपचारिकता आहे तरीही लोकशाही व्यवस्थेतील या सर्वोच्च संस्थेशी संवाद ठेवायला हवा.
१४ ऑक्टोबर १२.३० वाजता राज्यातील सर्व पक्षीय नेत्यांचे शिष्टमंडळ मुख्य निवडणूक अधिकारी श्री चोकलिंगम यांची भेट घेणार आहेत
मा .शरद पवार,उद्धव ठाकरे,हर्षवर्धन… pic.twitter.com/KyvPNgyKL9 — Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 11, 2025
क्या है पूरा मामला?
दरअसल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विपक्ष सहित राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है।
इस सिलसिले में 14 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एस. चोकलिंगम से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र के प्रमुख नेता शामिल होंगे।
इनमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, हर्षवर्धन सपकाल और अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इसी को लेकर संजय राउत ने पत्र लिखा है।
बैठक राजनीतिक मंच नहीं: राउत
संजय राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बैठक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता का विश्वास बनाए रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी बड़े राजनीतिक दलों को बैठक की जानकारी पहले ही दे दी गई है और सभी दलों ने इसमें भाग लेने के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है।
यह भी पढ़ें:- ED की बड़ी कार्रवाई : ₹17,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO गिरफ्तार
बैठक के बाद यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में सभी नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में उठाए गए मुद्दों, चर्चा के बिंदुओं और आगे की रणनीति के बारे में मीडिया और जनता को जानकारी दी जाएगी। यह पहल महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह बैठक राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut writes to maharashtra cm devendra fadnavis seeks time to meet him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 10:22 PMGanesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Jul 21, 2026 | 10:21 PMजब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PMबेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
Jul 21, 2026 | 10:16 PMजल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Jul 21, 2026 | 10:14 PMNEET पेपर लीक विवाद: सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग थाना, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से की मुलाकात
Jul 21, 2026 | 10:01 PMहनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
Jul 21, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM













