एकनाथ शिंदे की शिवसेना में आज बड़ी एंट्री, MNS से अलग हुए प्रकाश महाजन होंगे शामिल, राज को लगा झटका
Prakash Mahajan: राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन ने MNS छोड़ दी और आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे।
- Written By: प्रिया जैस
शिंदे गुट में मिलेंगे प्रकाश महाजन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prakash Mahajan Left MNS: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे को एक और सियासी झटका लगा है। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के छोटे भाई प्रकाश महाजन ने MNS से नाता तोड़ लिया है। वह आज आधिकारिक रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रकाश महाजन ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर अपने राजनीतिक भविष्य के संकेत दे दिए थे। इसके बाद अब उनके विधिवत पक्ष प्रवेश की तैयारी पूरी हो गई है। इस कदम को MNS के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नुकसान माना जा रहा है।
प्रकाश महाजन के शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने से राज्य की राजनीति में समीकरण बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं, खासकर ऐसे समय में जब आगामी चुनावों को लेकर सभी दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
13 सितंबर को दिया था इस्तीफा
प्रकाश महाजन ने 13 सितंबर को MNS से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को बड़ा झटका लगा, क्योंकि नगर निगम और लोकल बॉडी चुनाव शुरू होने वाले थे। पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश महाजन ने 13 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के अंदर प्रकाश महाजन के नाखुश थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 1 सीट पर 6 दावेदार, टिकट बंटवारे को लेकर नितिन गडकरी की दो टूक, बोले- मेरे पास है सभी सर्वे
आखिरकार, 13 सितंबर को उन्होंने MNS के प्रवक्ता के पद से ऑफिशियली इस्तीफा दे दिया था। इन घटनाओं को चुनावों के बैकग्राउंड में MNS को हिला देने वाला माना जा रहा था। उसके बाद सबका ध्यान इस बात पर था कि प्रकाश महाजन आगे क्या फैसला लेंगे या पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश करेगी। लेकिन आखिरकार, तीन महीने बाद उन्होंने एक नया फैसला लिया है। वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं।
