मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे..प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा प्रमोशन!
Union Cabinet Reshuffle: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा। प्रफुल पटेल और श्रीकांत शिंदे को मिल सकती है कैबिनेट में जगह। 'ऑपरेशन टाइगर' के जरिए उद्धव गुट में सेंधमारी की तैयारी।
- Written By: प्रिया जैस
प्रफुल पटेल और श्रीकांत शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Crisis News: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के 2 नेताओं की लॉटरी लग सकती है। इनमें राकां सुनेत्रा पवार गुट के सीनियर नेता प्रफुल पटेल के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे व श्रीरंग बारणे में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।
हाल ही में एकनाथ शिंदे ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि शिंदे गुट अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों में सेंध लगाने की तैयारी में है। इसके लिए ऑपरेशन टाइगर पर काम चल रहा है।
शिंदे की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सांसदों को साथ लेकर केंद्र में अपना वजन बढ़ाने की है। वर्तमान में शिंदे गुट के प्रतापराव जाधव केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि उनका प्रमोट कर केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
EXPLAINER: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, जानें क्या है मिक्सोपैथी विवाद?
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
कुछ मंत्रियों का कटेगा पत्ता
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के तहत कुछ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है, जबकि कुछ सांसदों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। हालांकि अभी तक कैबिनेट विस्तार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें – सुनेत्रा पवार ने रोकी जय की सनसनीखेज प्रेस कॉन्फ्रेंस! NCP में मची उथल-पुथल, इस्तीफों की लगी झड़ी
राकां के विलय को रोकने में अहम भूमिका
- पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर शरद पवार गुट ने काफी दबाव बढ़ा दिया था।
- इस वजह से दिल्ली में बीजेपी आलाकमान भी काफी परेशान था। उन्हें लग रहा था कि महाराष्ट्र में उनका एक साथी दल दूर जा सकता है।
- प्रफुल पटेल ने इस विलय को रोकने के अलावा सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी करने में बड़ी भूमिका निभाई।
- ऐसे में इस क्राइसिस को मैनेज करने के लिए प्रफुल पटेल को मंत्री बनाकर बीजेपी उन्हें रिवॉर्ड दे सकती है।
