Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई बंधक कांड में बड़ा खुलासा! रोहित आर्या का एनकाउंटर करने का नहीं था आदेश, 7 लोगों के बयान दर्ज

Mumbai Hostage Case: मुंबई के पवई आरए स्टूडियो बंधक कांड की जांच क्राइम ब्रांच की दो यूनिट कर रही हैं। अब तक 7 बयान दर्ज। एनकाउंटर करने वाले एपीआई ने कहा कि गोली चलाने का आदेश नहीं था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 04, 2025 | 08:23 AM

मुंबई बंधक कांड (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Arya Encounter Case: मुंबई के पवई स्थित महावीर क्लासिक बिल्डिंग में आरए स्टूडियो बंधक कांड की जांच, मुंबई क्राइम ब्रांच की दो यूनिट कर रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित द्वारा बच्चों को बंधक बनाने और उसकी मौत से जुड़े पवई मुठभेड़ मामले में अभी तक 7 लोगों के बयान दर्ज किया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या को गोली मारने वाले पवई पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल वाघमारे, रोहन अहेर (आर्या का सहायक), स्टूडियो में बंधक 75 वर्षीय महिला और उसकी पोती का बयान दर्ज किया। साथ ही आर्या का वीडियो प्राप्त करने और पुलिस तक पहुंचाने वाले तीन लोग तथा रोहित के बहनोई का भी बयान दर्ज किया गया।

राेहित आर्या की पत्नी, अभिनेत्री रुचिता जाधव और चाय विक्रेता उमेश तिवारी जैसे बंधकों के अभिभावकों के बयान दर्ज करने की योजना है, लेकिन वे अभी तक दर्ज नहीं किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महिला सशक्तिकरण से देश का होगा विकास, 33% महिला आरक्षण से देश में आएगी क्रांति: फडणवीस

सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान

भाप के इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक, कैसा रहा भारतीय रेलवे का 173 साल का लंबा सफर

अकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात में 2 घरों के ताले टूटे और बाइक चोरी, लाखों के जेवर गायब

रोहित को गोली मारने का आदेश नहीं था

क्राइम ब्रांच ने रोहित का एनकाउंटर करने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल वाघमारे का बयान दर्ज किया है। वाघमारे ने अपने बयान में कहा कि रोहित को गोली मारने का कोई आदेश नहीं था, स्थिति का आकलन करने के बाद गोली चलाई गई थी।

एनकाउंटर को लेकर दो FIR दर्ज

इस संबंध में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक आकस्मिक मृत्यु की, जिसकी जांच अपराध शाखा यूनिट 2 और दूसरी अपहरण एवं हत्या के प्रयास की, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट 8 को सौंपी गई है। इसके साथ ही एक समानांतर मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है।

यह भी पढ़ें:- BARC के फर्जी वैज्ञानिक को लेकर मुंबई पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इंटरनेशनल कनेक्शन आया सामने

बता दें कि इस कांड में रोहित आर्या ने 17 बच्चों सहित 20 लोगों को चंधक बनाया था। बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के दौरान हुई मुठभेड़ में पवई पुलिस ने आर्या का एनकाउंटर कर दिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्या की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। जैसा कि कानून और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत अनिवार्य है। यह मजिस्ट्रेट जांच मुबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा शुरू की गई जांच के साथ-साथ स्वतंत्र रूप से की जा रही है।

Powai ra studio hostage case mumbai crime branch investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 08:23 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.