पवई पुलिस ने 2 महीने से लापता बच्चे को दिल्ली से खोज निकाला, भिक्षा मांगकर कर रहा था गुजारा

Missing 10 Year Old Boy: मुंबई के पवई इलाके से करीब दो महीने पहले लापता हुए 10 वर्षीय अल्ताफ मुख्तारअली शाह को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
powai police rescue missing 10 year old boy from delhi
पवई लापता बच्चा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई के पवई इलाके से 21 सितंबर 2026 को लापता हुए 10 वर्षीय अल्ताफ मुख्तारअली शाह को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया।

  • बच्चा दिल्ली के मोहम्मदपुर इलाके में मिला, जहां वह रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास भीख मांगकर गुजारा कर रहा था।

  • डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया।

Missing Child Rescued From Delhi: पवई पुलिस ने करीब दो महीने से लापता 10 वर्षीय बच्चे को दिल्ली से सुरक्षित खोज निकालने में सफलता हासिल की है। बच्चा दिल्ली के मोहम्मदपुर इलाके में मिला, जहां वह रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर परिजनों को राहत दी है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 से 12:30 बजे के बीच तुंगा गांव, साकीविहार रोड स्थित दारुल उलूम मस्जिद गरीब नवाज मदरसा और सुन्नी रहमानिया जामा मस्जिद परिसर से 10 वर्षीय अल्ताफ मुख्तारअली शाह अचानक लापता हो गया था। वह ठाणे के कलवा स्थित भास्कर नगर का रहने वाला है।

पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यु किया

बच्चे के लापता होने के बाद उसके पिता मुख्तारअली शाह की शिकायत पर 26 सितंबर को पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दत्ता नलावाड़े के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस ने मदरसे से लेकर तुंगा गांव, साकीनाका मेट्रो स्टेशन, कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन, जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और प्रमुख बस स्टॉप के आसपास लगे मुंबई पुलिस के सीसीटीवी कैमरों के साथ निजी दुकानों, पेट्रोल पंप और होटलों के सैकड़ों कैमरों की फुटेज खंगाली।

powai police rescue missing 10 year old boy from delhi
महाराष्ट्र में मौसम के दो रंग! कहीं ठंड तो कहीं बारिश के आसार, नागपुर में AQI 312; जानें मुंबई-पुणे का हाल

नियंत्रण कक्षों को फ्लैश वायरलेस संदेश

जांच में बच्चे के स्थानीय इलाके से बाहर जाने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने रेलवे और अंतरराज्यीय मार्गों पर जांच शुरू की। बच्चे की तस्वीर और शारीरिक पहचान के विवरण के साथ फॉर्म-3 जारी किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र सहित देशभर के पुलिस थानों, रेलवे पुलिस और संबंधित नियंत्रण कक्षों को फ्लैश वायरलेस संदेश भेजा गया।

लगाए बच्चे के पोस्टर

पुलिस टीम ने कलवा के आनंद नगर और भास्कर नगर इलाके में भी बच्चे के पोस्टर लगाए। बाद में डोंबिवली इलाके में बच्चे को देखे जाने की सूचना मिली। स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने डोंबिवली के पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। परिजनों और सामाजिक समूहों के व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भी बच्चे की तस्वीर प्रसारित की गई।

powai police rescue missing 10 year old boy from delhi
पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा? अकोला के हेमंत सपकाल की इंदौर में मौत

रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन गुजारता रात

इसी दौरान बच्चे के दिल्ली के मोहम्मदपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम दिल्ली पहुंची और आरके पुरम, साउथ वेस्ट दिल्ली से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था।

इस अभियान में करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। मुंबई और ठाणे पुलिस के समन्वय तथा स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो महीने से लापता बच्चे को खोजने में सफलता मिली।