पवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Mumbai Traffic Police ने पवई के हिरानंदानी गार्डन क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए 13 फरवरी से 14 मई तक ऑड-ईवन पार्किंग पायलट प्रोजेक्ट लागू किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पार्किंग (सौ. सोशल मीडिया )
Powai Hiranandani Odd Even Parking Formula: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पवई के हिरानंदानी गार्डन इलाके में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए तीन महीने का ऑड-ईवन पार्किंग पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
यह आदेश 13 फरवरी से लागू होकर 14 मई तक प्रभावी रहेगा। यह पहल मुंबई ट्रैफिक पुलिस के साकीनाका ट्रैफिक डिवीजन के तहत लागू की गई है।
कैसे काम करेगा ऑड-ईवन नियम
नए नियम के अनुसार, निर्धारित सड़कों पर वाहनों को तारीख के आधार पर एक ही ओर पार्किंग की अनुमति होगी। विषम (ऑड) तारीख को वाहन सड़क के दाईं ओर और सम (ईवन) तारीख को बाईं ओर खड़े किए जाएंगे। भारी वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
यह नियम पवई प्लाजा बस स्टॉप से ओलंपिया जंक्शन और डी-मार्ट सर्कल से ईडन गार्डन गेट तक लागू होगा। इन मार्गों पर अवैध और दोनों ओर पार्किंग के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को गुजरने में कठिनाई हो रही थी।
ये भी पढ़ें :- BMC में वैधानिक समितियों के सदस्यों का चयन आज, 20 फरवरी को स्थायी व शिक्षा समिति अध्यक्ष पद का चुनाव
उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुरुआती दिनों में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वाहनों को टो किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों की समीक्षा की जाएगी और सफलता मिलने पर इसे अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लागू किया जा सकता है।
