50 लाख पकड़ कर 50 हजार बताती है पुलिस…शिंदे गुट के विधायक ने खोली पोल
महाराष्ट्र में महायुति सरकार का सिर दर्द अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी के बड़बोले विधायक महायुति की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे है। इस बार एकनाथ शिंदे गुट के विधायक ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे गुट (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेताओं के बड़बोलेपन की वजह से महाराष्ट्र की महायुति सरकार बार-बार मुश्किलों में फंसती रहती है। शिंदे की पार्टी के एक विधायक संजय गायकवाड ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस 50 लाख रुपए का माल पकड़ती है तो 50 हजार का माल घोषित करती है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संजय गायकवाड ने पुलिस को भ्रष्ट और अक्षम बताते हुए कहा कि मेरे घर के सामने मेरी कार जला दी गई। लेकिन पुलिस मामले की जांच नहीं कर पाई। उन्होंने खासकर बुलढाणा की पुलिस को चोरों का सरदार बताते हुए सवाल किया कि चोरी का माल पुलिस वालों के घर में कैसे पहुंचता है? बेनामी पत्र के जरिए अपने बेटे को मिली जान की धमकी के संदर्भ में उन्होंने कहा की बेटे तक पहुंचने से पहले उन्हें संजय गायकवाड जैसे पहाड़ का सामना करना होगा।
हर कानून के साथ बढ़ता हफ्ता
संजय गायकवाड ने कहा कि हर नए कानून के साथ पुलिस का हफ्ता बढ़ जाता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी, गुटखा बंदी लेकिन यदि पुलिस तय कर ले कि हम एक साल तक खुद गलत काम नहीं करेंगे तो सब कुछ सही हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में भीषण तबाही: केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में लगी आग, आसमान में छाया काला धुआं, देखें Video
पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और साले शोएब समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का है मामला
नागपुर में गैस एजेंसी ठप, तेल कंपनियों पर लापरवाही के आरोप; प्रशासन से कार्रवाई की मांग
नागपुर में लौटेगा क्रेजी कैसल, 5.3 एकड़ में बनेगा एम्यूजमेंट पार्क, PPP मॉडल पर काम; शहर में नई रौनक
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अन्य नेता भी खड़ी कर चुके हैं मुसीबत
महाराष्ट्र पुलिस को भ्रष्ट बता कर विधायक संजय गायकवाड ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के मातहत काम करनेवाले गृह मंत्रालय को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब शिंदे के किसी विधायक ने विवादित बयान दिया हो।
संजय गायकवाड से पहले शिंदे की शिवसेना विधान परिषद सदस्य नीलम गोर्हे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी पर मर्सीडीज के बदले पद बांटने का आरोप लगाया था। इसी तरह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को हवाई जहाज से सुरक्षित वापस लाने पर तंज कटाक्ष करके उप मुख्यमंत्री शिंदे को मुश्किलों में डाला था।
